विज्ञापन

अंधेरी रात, पानी के तेज बहाव में 22 जिंदगियों पर संकट, आंध्र पुलिस ने क्रेन की मदद से सभी को सुरक्षित बचा लिया

चक्रवात के असर और बदलते मौसम की वजह से हो रही भारी बारिश की वजह से ऊपरी इलाकों में नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिस वजह से कई जगहों पर बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं.

आंध्र पुलिस ने बचाई बाढ़ में फंसे लोगों की जान
NDTV
  • आंध्र प्रदेश में अर्नब और मुरासु तूफान के बाद भारी बारिश से बाढ़ जैसे गंभीर हालात हैं
  • पुलिस ने रौथुगुडम में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पुल के पास बाढ़ के पानी में फंसे 22 लोगों को बचाया
  • जीलुगुमिली के इंस्पेक्टर यादगिरी और एसआई क्रांति कुमार ने अपने स्टाफ के साथ बचाव अभियान चलाया

आंध्र प्रदेश में तूफान अर्नब और मुरासु के बाद बारिश से बुरा हाल है. खई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं. एलुरु में बड़ी संख्या में लोग बाढ़ के पानी में फंस गए थे. इस दौरान पुलिस का मानवीय चेरा देखने को मिला. पुलिस ने रौथुगुडम में बाढ़ के पानी में फंसे 22 लोगों को बचा लिया. जीलुगुमिली के इंस्पेक्टर यादगिरी, एसआई क्रांति कुमार और उनके स्टाफ ने निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पुल के पास से रात को 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.चक्रवात के असर और बदलते मौसम की वजह से हो रही भारी बारिश की वजह से ऊपरी इलाकों में नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिस वजह से कई जगहों पर बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बाढ़ में फंसे 22 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

इसी बीच, जीलुगुमिली मंडल के रौथुगुडम गांव में एक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पुल के पास बाढ़ के पानी में 22 लोग फंसे गए थे. पानी इतना ज्यादा था कि वह बाहर नहीं निकल पा रहे थे. उनकी जान खतरे में थी. लेकिन पुलिस ने क्रेन की मदद से वहां फंसे 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. भारी बारिश और पानी के तेज बहाव जैसे मुश्किल हालात के बावजूद, पुलिसकर्मियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए  बचाव अभियान चलाकर फंसे हुए लोगों की जान बचा ली.

Latest and Breaking News on NDTV

अंधेरी रात में क्रेन से रेस्क्यू ऑपरेशन

रात के अंधेरे में पानी के तेज बहाव के बीच फंसे लोगों को बाहर निकालना किसी चुनौती से कम नहीं था. लेकिन पुलिस ने हिम्मेत नहीं हारी. उसने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और क्रेन की मदद से पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रही.

ये भी पढे़ं-120 किमी रफ्तार की हवाएं, भारी बारिश और जलभराव; चक्रवात मुरासु के टकराने के बाद ऐसे हैं हालात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Flood, Rescue Operation, Murasu Cyclone Update, Andhra Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com