विज्ञापन

टीचर नहीं आया तो बेटा लगा पढ़ाने, पूछताछ हुई तो बनाने लगा बहाना

स्कूल के बारे में शिकायत मिली थी जिसके बाद एनडीटीवी की टीम पड़ताल करने स्कूल पहुंची.

टीचर नहीं आया तो बेटा लगा पढ़ाने, पूछताछ हुई तो बनाने लगा बहाना
कक्षा में मौजूद शिक्षक का बेटा
NDTV

सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे के बीच जालौर जिले के सांथू गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोगा खेजड़ा से शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. ऐसे आरोप लगे हैं कि इस स्कूल में शिक्षक नियमित रूप से पढ़ाने नहीं आते और अपने बेटे को क्लास लेने भेज देते हैं. ऐसी शिकायतें मिलने के बाद एनडीटीवी की टीम जब इस स्कूल में पहुंची तो वहां वाकई टीचर के बदले उसका बेटा ही पढ़ाता मिला.

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोगा खेजड़ा में केवल 14 विद्यार्थी पढ़ते हैं और वहां दो शिक्षक नियुक्त हैं. ग्रामीणों और बच्चों के अनुसार दोनों शिक्षकों की उपस्थिति नियमित नहीं रहने की शिकायतें सामने आती रही हैं. एनडीटीवी की टीम जब पड़ताल करने विद्यालय पहुंची तो वहां दो शिक्षकों में से एक शिक्षक चुन्नीलाल विद्यालय में मौजूद मिले, जबकि दूसरे शिक्षक के अनुपस्थित होने की जानकारी दी गई.

स्कूल में केवल 14 छात्र पढ़ते हैं

स्कूल में केवल 14 छात्र पढ़ते हैं
Photo Credit: NDTV

विद्यालय प्रभारी की जगह पहुंचा बेटा

मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया जब कक्षा में मौजूद युवक से पूछताछ की गई. जानकारी के अनुसार विद्यालय के शिक्षक रमेशकुमार, जो विद्यालय के प्रभारी बताए जा रहे हैं, उस समय विद्यालय में मौजूद नहीं थे. लेकिन उनकी अनुपस्थिति में उनका बेटा बच्चों को पढ़ाता हुआ मिला. लेकिन जब उससे सवाल किया गया तो उसने कहा कि वह सामान पहुंचाने आया है. लेकिन जब उससे कहा गया कि वह और भी कई दिन इसी तरह से क्लास में देखा गया है तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका.

जब दूसरे शिक्षक चुन्नीलाल से दूसरे शिक्षक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह छुट्टी पर हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पिछले दिन भी विद्यालय नहीं आए थे, तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वो उस दिन भी छुट्टी पर थे.

हालांकि इसके बाद जब उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई तो उसे लेकर भी सवाल खड़े हुए. आरोप है कि एनडीटीवी टीम की मौजूदगी के दौरान रजिस्टर के खाली कॉलम में बाद में छुट्टी दर्ज की गई और पेन से सीरियल नंबर भी लगाया गया.

उपस्थिति रजिस्टर में भी कमियां पाई गईं

उपस्थिति रजिस्टर में भी कमियां पाई गईं
Photo Credit: NDTV

शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया

इस मामले को लेकर प्रधानाचार्या अर्चना मैडम ने कहा कि जांच की जाएगी और आरोप की पुष्टि होने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि शिक्षकों को नोटिस जारी किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई के तहत डेपुटेशन भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-: ACB Action: साल में दो बार रिश्वत की डिमांड, ₹10000 लेता रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ खाद्य सुरक्षा अधिकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jalore, Jalore School, Rajasthan School, Rajasthan Education
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com