विज्ञापन

2 घंटे तक हाईवे पर घायल पड़ा था लेपर्ड, होश आया तो वीडियो बना रहे लोग भाग खड़े हुए

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. घायल लेपर्ड को रेस्क्यू कर सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क पहुंचाया गया. उदयपुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

2 घंटे तक हाईवे पर घायल पड़ा था लेपर्ड, होश आया तो वीडियो बना रहे लोग भाग खड़े हुए
हाईवे पर खड़े कई लोगों ने वीडियो बनाया.

राजस्थान में उदयपुर के पास चिरवा टनल पर बीती रात ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने लोगों की रूह तक कंपा दी. अंधेरी रात, सुनसान हाईवे और सड़क के बीचों-बीच पड़ा एक ‘खामोश शिकारी'. रविवार (26 अप्रैल) को एक घायल लेपर्ड, जो वाहन की टक्कर के बाद अचेत पड़ा हुआ था. टनल के पास से गुजर रहे लोगों ने जैसे ही उसे देखा, गाड़ियों की रफ्तार थम गई. कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे. कोई पास जाने की कोशिश कर रहा था तो किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अगले ही पल क्या होने वाला है. 

हाईवे के दोनों तरफ ट्रैफिक जाम

लेपर्ड को देखने के लिए बड़ी संख्या में हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई. लोग लेपर्ड के पास पहुंचते इतने में भीड़ की आवाज से वह उठ खड़ा हुआ. यह देख लोग इधर-उधर भागने लगे. इसी दौरान वन विभाग की टीम को भी सूचना दी गई. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड को सज्जनगढ़ बायलॉजिकल पार्क लेकर गई. बॉयलोजिक पार्क में उसका उपचार किया गया.

वन विभाग के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य

दरअसल, यह लेपर्ड सड़क पार करते समय किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया था. टक्कर के बाद उसकी हालत गंभीर थी, लेकिन भीड़ की हलचल से अचानक होश में आ गया. इस घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल है. बताया जा रहा है कि करीब 2 घंटे तक हाईवे पर दहशत बरकरार रही. हालांकि वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई.

जब लेपर्ड ने की हलचल

मौके पर मौजूद लोग घायल तेंदुए को देख रहे थे. भीड़ की आवाज और हलचल के बीच जैसे ही तेंदुए ने हलचल की, भगदड़ मच गई. जो लोग कुछ सेकंड पहले तक वीडियो बना रहे थे, वही जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. चीख-पुकार, अफरा-तफरी और डर का माहौल ऐसा था कि पूरे हाईवे पर कुछ पलों के लिए खौफ रहा. 

यह भी पढ़ेंः बांसवाड़ा में युवक की हत्या के बाद परिजनों ने फूंक दिया गांव, पुलिस पर भी पथराव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Udaipur News, Udaipur Leopard Viral Video, Viral Video, Leopard Accident Udaipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com