विज्ञापन

सवाई माधोपुर में छात्र ने क‍िया सुसाइड, तीसरी मंज‍िल पर लगे सोलर पैनल से लटका 

छात्र ब‍िहार का रहने वाला था, और सवाई माधोपुर में क‍िराए का कमरा लेकर रहता था. आत्‍महत्‍या के कारण का पता नहीं चल सका. 

सवाई माधोपुर में छात्र ने क‍िया सुसाइड, तीसरी मंज‍िल पर लगे सोलर पैनल से लटका 
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सवाई माधोपुर में पटेल नगर में छात्र ने सुसाइड कर ल‍िया. मकान के तीसरी मंज‍िल पर लगे सोलर पैनल की एंगल से लटक कर जान दे दी. मृतक राहुल कुमार तिवाड़ी बिहार का रहने वाला था, जो संस्कृत शिक्षा में अध्ययन करने के लिए सवाई माधोपुर आया था, और पटेल नगर में क‍िराए के कमर में रह रहा था. सूचना पर पहुंची पुल‍िस शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया. 

किराए पर लिया था कमरा 

राहुल ने पटेल नगर में श्रीबल्लभ शर्मा के मकान में किराए पर रहता था. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया क‍ि राहुल कुमार लदलीय गंज थाना मेंहदी गंज संपत चक पटना बिहार का रहने वाला था.  कोतवाली पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है. 

सुसाइड के कारण का नहीं चला पता 

कोतवाली थानाधिकारी मदन लाल मीणा ने घटना स्थल से कुछ साक्ष्य भी जुटाए. हालांकि, अभी कहा नहीं जा सकता कि किन कारणों से युवक ने आत्महत्या की है. परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.  कोतवाली थानाधिकारी ने बताया कि राहुल 15 दिन पहले ही किराए के मकान में श‍िफ्ट हुआ था. संस्कृत से पीजी कर रहा था. युवक ने मकान की छत पर लगे सोलर प्लांट की एंगल से लटकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला. पुलिस जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें: जयपुर में गर्भवती को पीछे से दबोचा, भागकर बचाई जान; घटना सीसीटीवी में कैद 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Student Suicide, Sawai Madhopur, Bihar, Solar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com