विज्ञापन

नागौर में 100 करोड़ की MD फैक्ट्री का मामला, भगोड़े फौजी के बाद सीनियर बैंक मैनेजर गिरफ्तार

पिछले दिनों नागौर में एक मकान में 20 करोड़ की ड्रग फैक्ट्री पकड़ी गई थी और एक भगोड़े फौजी से मिली जानकारी के बाद अब 100 करोड़ की एक और फैक्ट्री पकड़ी गई है.

नागौर में 100 करोड़ की MD फैक्ट्री का मामला, भगोड़े फौजी के बाद सीनियर बैंक मैनेजर गिरफ्तार
ड्रग फैक्ट्री में पकड़ा गया 100 करोड़ का नशीला पदार्थ
NDTV

राजस्थान के नागौर शहर में पिछले दिनों पकड़ी गई 100 करोड़ रुपये की कथित MD फैक्ट्री के मामले में पुलिस ने एक सीनियर बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है. जोधपुर रोड पर जिस मकान में अवैध फैक्ट्री लगाई गई थी वह इसी बैंक मैनेजर का मकान था जिसे उसने किराए पर दिया था. मामले में अब तक मुख्य आरोपी महावीर समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग फैक्ट्री से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. 

दरअसल नागौर में नशे के खिलाफ जारी पुलिस अभियान में पिछले दिनों दीप रोड स्थित एक मकान में अवैध एमडी फैक्ट्री को पकड़ा गया था जहां लगभग 20 करोड़ की एमडी पकड़ी गई थी. पुलिस ने इस मकान से मुख्य आरोपी महावीर को गिरफ्तार किया था जिसे कुछ महीने पहले नौसेना से भगोड़ा घोषित किया गया था. महावीर से पूछताछ के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया और अब जोधपुर स्थित एक अन्य मकान से 100 करोड़ रुपये की 5 किलो एमडी पकड़ी गई है. नागौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आसाराम चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में जारी जांच की प्रगति की जानकारी दी. 

नागौर के जोधपुर रोड पर इसी मकान में पकड़ी गई फैक्ट्री

नागौर के जोधपुर रोड पर इसी मकान में पकड़ी गई फैक्ट्री
Photo Credit: NDTV

बैंक मैनेजर के घर में नशे की फैक्ट्री

पुलिस अधीक्षक आसाराम चौधरी ने बताया कि मुख्य आरोपी महावीर ने जोधपुर रोड पर ड्रग फैक्ट्री चलाने के लिए एक मकान किराए पर लिया था. पुलिस ने इसके मकान मालिक राजीव कुमार भाटी को गिरफ्तार कर लिया है. वह नागौर के सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है. भाटी और महावीर के ससुर एक-दूसरे के परिचित हैं. इसी कारण उसने बिना किसी औपचारिक लिखा-पढ़ी के उसे मकान किराये पर दे दिया. एएसपी आसाराम चौधरी ने कहा,"राजीव भाटी को यह पता था कि उसके मकान में एमडी फैक्ट्री चल रही है."

पुलिस ने साथ ही कुचेरा थाना क्षेत्र के रूण गांव निवासी जितेंद्र को भी गिरफ्तार किया है. नागौर पुलिस ने मुख्य आरोपी महावीर की थार गाड़ी भी जब्त की है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मुख्य आरोपी महावीर ने कथित तौर पर ड्रग फैक्ट्री से जुड़े लोगों के बीच लाभ का हिस्सा पहले से तय कर रखा था. मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के साथ चेन सिस्टम की पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें-: जयपुर में बेटे की मौत के मामले में पिता ने जुटाए सबूत, पत्नी पर हत्या की साजिश का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagaur, Nagaur News, MD Drug Factory Rajasthan, MD Drug Factory, Rajasthan Drug Mafia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com