विज्ञापन

जयपुर में बेटे की मौत के मामले में पिता ने जुटाए सबूत, पत्नी पर हत्या की साजिश का आरोप

पत्‍नी ने तीन लोगों के साथ म‍िलकर पत‍ि की मौत की साज‍िश रची. उसके बाद जहर देकर मार द‍िया. मृतके प‍िता के आरोप पर पुल‍िस ने जांच शुरू कर दी है. 

जयपुर में बेटे की मौत के मामले में पिता ने जुटाए सबूत, पत्नी पर हत्या की साजिश का आरोप
पत्नी पर पति का मर्डर कराने का आरोप.
NDTV Reporter

जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में 27 वर्षीय महेश मीणा की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है. मृतक के पिता बाबूलाल मीणा ने वारदात के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालकर बहू पर बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने मर्ग जांच के बाद रविवार शाम हत्या का मामला दर्ज किया है. 

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी 

पुलिस के मुताबिक, महेश विश्वकर्मा इलाके की लोहे की चद्दर बनाने वाली कंपनी में काम करता था. करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी शिवदासपुरा निवासी कविता मीणा से हुई थी. 5 अगस्त को महेश अपनी पत्नी को दवाई दिलाने बाइक से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा. 

बेहोशी हालत में मिला था महेश 

कविता ने महेश के छोटे भाई मनीष को फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी और विश्वकर्मा के 14 नंबर पुलिया के पास बुलाया. परिजन मौके पर पहुंचे तो महेश बाइक के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला.  उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

घटना का सीसीटीवी फुटेज आने के बाद गहराया शक. (NDTV)

घटना का सीसीटीवी फुटेज आने के बाद गहराया शक. (NDTV)

CCTV से बदली कहानी

महेश की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की. इसी दौरान मृतक के पिता बाबूलाल मीणा ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जुटाई. पिता का आरोप है कि फुटेज में बहू कविता की बताई कहानी से अलग तस्वीर सामने आई. 

सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल 

पिता के मुताबिक, कविता ने बताया था कि महेश की तबीयत खराब होने के बाद उसने उसे बाइक पर पीछे बैठाकर खुद से बांधा और घर लाने की कोशिश की थी.  हालांकि CCTV फुटेज में कविता के साथ अन्य लोगों के भी मौके तक पहुंचने की बात सामने आने का दावा किया गया है. 

बहू पर हत्या कराने का आरोप 

पुलिस के अनुसार, जांच में कविता के परिचित गणेश, अजय मीणा और गोलू प्रजापत के नाम सामने आए हैं.  मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने परिचितों के साथ मिलकर साजिश रची और महेश को कथित तौर पर जहर देकर उसकी हत्या कर दी. 

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.  पत्नी और उसके कथित साथियों पर लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें: जयपुर में KFC और बर्गर फार्म का इंस्पेक्शन, नॉनवेज फूड से आ रही थी दुर्गंध; 7 दिन पुराना कटा प्याज-पत्तागोभी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Jaipur, Husband Murder Case, Wife Murder Husband News, CCTV Footage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com