विज्ञापन

खाटूश्‍यामजी मेले से चमका रींगस स्टेशन, 2 दिन में 1.5 करोड़ की आय, प्रदेश में बना नंबर-2

खाटूश्‍यामजी में शन‍िवार और रविवार को एकादशी पर भक्‍तों की भारी भीड़ पहुंची. न‍िजी वाहनों के अलावा श्‍याम भक्‍त ट्रेन से खाटूश्‍याम दर्शन के ल‍िए पहुंचे.  

खाटूश्‍यामजी मेले से चमका रींगस स्टेशन, 2 दिन में 1.5 करोड़ की आय, प्रदेश में बना नंबर-2
रींगस रेलवे स्टेशन पर श्याम भक्तों की उमड़ी भीड़.
फाइल फोटो

खाटूश्यामजी में देवशयनी एकादशी पर शनिवार-रविवार को आयोजित दो दिवसीय मेला  रींगस रेलवे स्टेशन के लिए वरदान साबित हुआ है. रींगस रेलवे स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया ने बताया कि मेले के 2 दिनों में लगभग 2 लाख से अधिक श्याम भक्तों ने रेल यात्रा की. इस दौरान रेलवे को 1 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. लगातार बढ़ रहे राजस्व के कारण रींगस रेलवे जंक्शन अब राजस्व आय में प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेशन बन गया है.

अतिरिक्त ट्रेनें चलाई 

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाई और स्पेशल बोगियां जोड़ी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को अंजाम दिया गया. जीआरपी चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि एकादशी से रविवार तक रेल यात्रियों की भारी भीड़ रही, जिसे देखते हुए जीआरपी के सभी जवानों ने 24 घंटे अपनी सेवाएं दी. श्‍याम भक्‍तों को कोई परेशानी ना हो इसका ध्‍यान रखा गया. 

आकर्षक ढंग से मंदिर सजाया 

देवशयनी एकादशी पर लाखों श्‍याम भक्‍त खाटूश्‍यामजी पहुंचे. एकादशी पर मंद‍िर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. दर्शन के ल‍िए लंबी लाइन लगी थी. सुरक्षा में मंद‍िर सम‍ित‍ि ने अपने गार्ड्स तैनात क‍िए हुए थे. भक्‍तों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्‍यान रखा गया था. भक्‍त लाइन में खड़े होकर बाबा श्‍याम के जयकारे लगा रहे थे. गर्मी और उमस के बीच कई घंटे दर्शन के ल‍िए लाइन में लगे रहे.  

रींगस टेशन पर भक्तों की भीड़ 

ट्रेन से आने वाले श्‍याम भक्‍तों रींगल रेलवे स्‍टेशन पर उतरे. यहां से 17 क‍िलोमीटर दूर कुछ भक्‍त पैदल और कुछ जीप और ऑटो का सहारा ल‍िया. रींगस रेलवे स्‍टेशन पर चारो तरफ श्‍याम भक्‍त ही द‍िखाई दे रहे थे. बाबा श्‍याम के जयकारों से रेलवे स्टेशन गूंज रहा था. 

यह भी पढ़ें: जयपुर एयरपोर्ट पर 'लैंड' हुआ घायल ग‍िद्ध, दो द‍िन बाद भरी उड़ान; खराब मौसम के कारण भटक गया था रास्‍ता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Khatushyam News In Hindi, Ringas Railway Station, Ekadashi, Shyam Bhakt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com