विज्ञापन

‘कोई मुझे नहीं बताएगा कि बैटिंग कैसे करनी है’, प्लेइंग 11 से बाहर होने के बाद संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी

Sanju samson on India Playing XI: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए यादगार पारी खेलने वाले संजू सैमसन एक बार फिर से टीम की प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल रहा है.

‘कोई मुझे नहीं बताएगा कि बैटिंग कैसे करनी है’, प्लेइंग 11 से बाहर होने के बाद संजू सैमसन ने तोड़ी चुप्पी
Sanju samson Big Statement: सैमसन का विस्फोटक बयान वायरल

Sanju samson on quitting India selection ‘rat race: वैभव सूर्यवंशी  के टीम में आने से संजू सैमसन के लिए प्लेइंग 11 में जगह बनाना मुश्किल हो रहा है. संजू के अंदर-बाहर होने से पूर्व क्रिकेटर भी नाराज है. पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत ने चयनकर्ता पर भेद-भाव का भी आरोप लगाया है. वहीं, अब खुद संजू सैंमसन ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने फैन्स के बीच सुर्खियां बटोर ली है. दरअसल, संजू के इंटरनेशनल डेब्यू और उसके बाद उतार-चढ़ाव भरे सफर को एक दशक से ज्यादा समय बीत चुका है. इस सफर का सुखद अंत तब हुआ जब उन्होंने नेशनल टीम के लिए अपना पहला बड़ा योगदान दिया और T20 वर्ल्ड कप में 'प्लेयर ऑफ़ द सीरीज' का अवॉर्ड जीता. लेकिन 31 साल के सैमसन ने बताया कि वर्ल्ड कप से कुछ समय पहले, जब उनकी बैटिंग फॉर्म खराब चल रही थी, तब उन्होंने नेशनल टीम में चुने जाने की कोशिश करना छोड़ दिया था.

संजू सैमसन का विस्फोटक बयान

सैमसन ने JioHotstar के एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे एहसास हुआ कि हमारे देश में कभी न खत्म होने वाली अंधी दौड़ चल रही है, और मैंने 2026 T20 वर्ल्ड कप से पहले ही तय कर लिया था कि मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगा. मैं बस खेल का मजा लेना चाहता हूं. भगवान की कृपा से, मैंने बहुत कुछ हासिल किया है. मैं अब 31 साल का हूं और मेरे पास कुछ ही साल बचे हैं. इसलिए, मैंने अपनी शर्तों पर खेलने का फैसला किया है. कोई मुझे यह नहीं बताएगा कि कैसे बैटिंग करनी है या क्या करना है. संजू अपने लिए फैसला खुद करेगा."

सैमसन ने इंटरव्यू में 2028 टी-20 वर्ल्ड कप तक खुद के खेलने की संभावना पर भी बात की, उन्होंने कहा, "पूरे सम्मान के साथ कह रहा हूं कि मैं खेलूंगा, खेल का मजा लूंगा, एक अच्छा टीममेट बनूंगा और टीम का साथ दूंगा, लेकिन मैं यह सब अपने तरीके से करूंगा. 2024 वर्ल्ड कप के बाद, मुझे उम्मीद भी नहीं थी कि मैं 2026 वर्ल्ड कप खेलूंगा. एक समय तो मैं 14 या 15 खिलाड़ियों वाली टीम में भी नहीं था. तो मैं 2028 के लिए कैसे प्लान बना सकता हूं? अगर मैं टीम में रहा, अगर टीम को मेरी जरूरत हुई और मैं अच्छा खेल रहा हूं, तो चीज़ें अपने आप हो जाएंगी. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो भी मैं बहुत आभारी रहूंगा. कोई भी मुझसे यह उपलब्धि नहीं छीन सकता."

अभिषेक vs वैभव vs संजू सैमसन

संजू सैमसन ने आयरलैंड और इंग्लैंड के भारत के खराब दौरे पर 4 मैच खेले और 35 रन बनाए, जिसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली T20I टीम से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग की और भारत ने यह सीरीज 3-0 से जीती. अब संदू एशियन गेम्स में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें- ये बच्चा वापस नहीं आने देगा... वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख हैरत में इरफान पठान, बयान ने संजू सैमसन के लिए मचाई हलचल

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस को लेकर टेंशन में कोच लक्ष्मण, 'बेबी बॉस' की कमी पर दी ये बड़ी सलाह

ये भी पढ़ें- Who is Sharmila dhankhar: दहेज के लिए हुई प्रताड़ित, बच्चों को पालने के लिए किया आया का काम, अब शर्मिला धनखड़ बनीं भारत की गोल्डन गर्ल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju Viswanath Samson, Cricket, Vaibhav Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com