विज्ञापन

बर्थडे पार्टी से हंसते-खेलते लौटे बच्चे, पलभर में बिखर गया पूरा परिवार; काल के गाल में समा गए 4 लोग

भाई के मुताबिक, जसराज शाम को दोनों बच्चों को लेकर टांके के पास गया था. पहले लगा कि वह उनके साथ खेल रहा है. फिर अचानक तेज आवाज आई.

बर्थडे पार्टी से हंसते-खेलते लौटे बच्चे, पलभर में बिखर गया पूरा परिवार; काल के गाल में समा गए 4 लोग
काल के गाल में समा गए 4 लोग

पड़ोस में एक बर्थडे पार्टी से बच्चे हंसते-खेलते हुए घर लौटे थे. पर उनको क्या पता था कि महज कुछ ही देर बाद क्या होने वाला है. आसपास के लोगों को भी इस बात बात का अंदाजा नहीं था कि एक-एक करके पूरा परिवार ही इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चला जाएगा. इस सबके पीछे वजह जो भी रही, पर इस घटना ने दिल दहला दिया. घटना राजस्थान के जैसलमेर जिले में रविवार देर शाम को हुई. जब घर में पानी के टांके में एक के बाद एक 4 लाशें निकलीं तो वहां पर मौजूद हर किसी का कलेजा चीख उठा. 

बर्थडे पार्टी से लौटते हुई घटना

जैसलमेर जिले के पोकरण में रामदेवरा के पास लोहारकी गांव है. रविवार रात को गांव में एक परिवार में बर्थडे की पार्टी थी. इसी बर्थडे पार्टी में गांव के जसराज के दोनों बच्चे (दस वर्षीय बेटे भरत और पांच वर्षीय बेटी मनीषा) भी गए थे. भरत और मनीषा ने जन्मदिन पार्टी में अच्छे से खाया पिया और मजे किया. इसके बाद वे दोनों वापस अपने घर लौटे. उनके घर लौटने के आधे घंटे बाद जो हुआ, वह पूरे गांव वालों को स्तब्ध कर दिया.

4 महीने से बेरोजगार था जसराज

जसराज सुथार (35), उनकी पत्नी निरमा (30), 10 वर्षीय बेटे भरत और 6 वर्षीय बेटी मनीषा के शव घर में बने पानी के टांके से मिले. जसराज सुथार लकड़ी का काम करता था. वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अलग मकान में रहता था. पिछले 4 महीने से वह बेरोजगार था. जिसके चलते मानसिक तनाव में आ गया और रविवार की रात्रि को अपने घर के बाहर बने टांके के अंदर पहले दोनों बच्चों को फेंका.

Latest and Breaking News on NDTV

पानी से लबालब भरा था पानी का टांका

उसके बाद खुद भी टांके में कूद गया. चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो पत्नी भी टांके के पास कूदी और तीनों को बचाने के चक्कर में अंदर कूद गई और देखते ही देखते कुछ ही सेकंड में पूरा परिवार काल के गाल में समा गया. जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे के आसपास यह घटना हुई. घर का टांका पानी से लबालब भरा हुआ था और उसकी गहराई करीब 10 फीट बताई जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

भाई ने क्या बताया

मृतक जसराज सुथार के भाई ने बताया कि वह शाम को दोनों बच्चों को लेकर टांके के पास गया था. मैंने सोचा- वह उनके साथ खेल रहा है. फिर अचानक तेज आवाज आई और मैंने आसपास के लोगों के साथ भाई के घर पहुंचा और सभी को टांके से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. वहीं, भाई घनश्याम ने बताया कि जसराज पिछले 4 महीने से बेरोजगार था, पर आत्महत्या कर देगा. इसकी बिल्कुल जानकारी नहीं थी. 

मृतक जसराज के चाचा ने बताया कि इसके पिता की भी मानसिक हालत सही नहीं थी. पर उसने कभी कोई ऐसा गलत कदम नहीं उठाया. बेरोजगारी के चलते कई बार हिम्मत से काम लेने की सलाह दी गई. लेकिन उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया और पूरा परिवार खत्म हो गया. घटना के बाद लोहारकी गांव में हड़कंप मच गया. (पोकरण से गिरिराज छंगाणी की रिपोर्ट)

यह भी पढे़ं-

2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने पानी की टंकी में कूदकर दी जान, भाई ने देखा तो मचाया शोर

धौलपुर के मनोज मीणा मर्डर का हुआ खुलासा, पीछे से आए 4 लड़के, ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Jaisalmer News, Jaisalmer News Rajasthan, Jaisalmer News In Hindi, Pokran News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com