विज्ञापन

राजस्थान में 2 दिन मानसून मेहरबान, भारी बारिश का अलर्ट; जयपुर, अजमेर, कोटा में कब से बदलेगा मौसम

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में औसत से एक दिन की देरी के साथ पूरे प्रदेश भर में मानसून पहुंच गया है. अब 2 दिनों तक राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून मेहरबान रहेगा और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

राजस्थान में 2 दिन मानसून मेहरबान, भारी बारिश का अलर्ट; जयपुर, अजमेर, कोटा में कब से बदलेगा मौसम
Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में 2 दिन मानसून मेहरबान

Rajasthan Weather: राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम की एंट्री हो चुकी है.  02 जुलाई को राजस्थान में एंट्री करने वाले मानसून ने गुरुवार (09 जुलाई) को पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है. सबसे आखिर में मानसून बीकानेर और श्रीगंगानगर में पहुंचा. इन जिलों में जमकर बारिश हुई. अजमेर के केकड़ी में एक घंटे तक हुई बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया. अब मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण बृहस्पतिवार को राजस्थान में कई जगह भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. भरतपुर संभाग में आने वाले 2 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि जयपुर और कोटा संभाग में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है. 

राजस्थान में कई जगह भारी बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक, औसत से एक दिन की देरी के साथ गुरुवार को पश्चिमी राजस्थान के बाकी हिस्सों में मानसून आगे बढ़कर पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है. इस बीच, बृहस्पतिवार सुबह तक, बीते चौबीस घंटे में राज्य में बारिश का दौर जारी रहा और कई जगह भारी बारिश हुई. चित्तौड़गढ़ के बड़ेसर व निंबाहेड़ा और भरतपुर के बयाना में नौ-नौ सेंटीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा दौसा, बारां, भीलवाड़ा व अजमेर जिले में अनेक जगह तीन से छह सेंटीमीटर बारिश हुई.  

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

2 दिन कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) आज दक्षिणी पश्चिमी यूपी के ऊपर बना हुआ है और अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे इसके रिकवर होकर उत्तर पूर्वी दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र के दैनिक बुलेटिन में कहा गया कि 9-10 जुलाई को भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कब कमजोर होगा मानसून?

मौसम विभाग ने बताया कि 10 जुलाई यानी गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के 9 जिलों में मेघवर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है, उनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और सवाई माधोपुर है. वहीं, 10-11 जुलाई से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में कमजोर मानसून परिस्थितियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.  

यह भी पढे़ं-

नीचे कर रहे खेती, ऊपर बना रहे बिजली; अन्नदाता से ऊर्जा दाता बने किसान कमा रहे लाखों रुपये

डबल इंजन की सरकार ने सुलझाए दशकों पुराने जल विवाद, राजस्थान-हरियाणा में समझौता, ये राज्य भी कर सकते हैं समझौता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Mausam, Rajasthan Mausam Alert, Rajasthan Mausam Ki Jankari, Rajasthan Rain Alert, Rajasthan Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com