विज्ञापन

जैसलमेर-कोटा से गुजर रही मॉनसून ट्रफ लाइन, 5-6 अगस्‍त तक झमाझम बार‍िश; नया अलर्ट 

Weather Alert: प्रदेश में बरसात का दौर जारी है. मॉनसून के इस फेज में बारिश थोड़ी ठीक हो रही है.  इससे आम आदमी और किसान राहत महसूस कर रहा है.

जैसलमेर-कोटा से गुजर रही मॉनसून ट्रफ लाइन, 5-6 अगस्‍त तक झमाझम बार‍िश; नया अलर्ट 
राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहेगा.
IANS

Weather Update: राजस्थान में जोरदार बार‍िश हो रही है. अभी बार‍िश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग की ओर से पूरे प्रदेश में बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर और उदयपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के अनुसार, शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज रहेगा.

5-6 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून  

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के ज्यादातर भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है.  इस दौरान दक्षिण-पूर्वी राज्य के कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है. 

भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट 

जोधपुर संभाग के दक्षिणी भागों में भी 31 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश होने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में सीकर, झुंझुनूं, जयपुर और अजमेर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई.  इन क्षेत्रों में गुरुवार को करीब 2 इंच तक वर्षा हुई.  कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश देखने को मिली, जिसके चलते इन संभागों के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 

पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि पश्चिमी जिलों में पश्चिमी हवाओं के कारण गर्मी का असर बढ़ गया है.  जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. 

रायसेन से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, मानसून ट्रफ वर्तमान में जैसलमेर, कोटा और रायसेन से होकर गुजर रही है और यह डीप डिप्रेशन सिस्टम से जुड़ी हुई है.  यह सिस्टम फिलहाल छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय है और धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है.  इसके प्रभाव से राजस्थान में 5-6 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है. 

अजमेर में 45 मिमी बारिश रिकॉर्ड 

आंकड़ों की बात करें तो अजमेर के सरवाड़ में 45 मिमी, प्रतापगढ़ के सुहागपुरा में 23 मिमी, पीपलखूंट में 18 मिमी, झुंझुनूं के खेतड़ी में 18 मिमी, कोटा के सांगोद में 20 मिमी और डिगोद में 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई.  इसी तरह सीकर के खंडेला में 27 मिमी, रींगस में 29 मिमी और नीमकाथाना में 34 मिमी बारिश हुई. 

राजस्थान में गर्मी का असर बरकरार

उधर, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर भी बरकरार है.  गुरुवार को जैसलमेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  बाड़मेर में 40.1, बीकानेर में 39.6, चूरू में 38.2, गंगानगर में 37, फलोदी में 38.8 और जोधपुर में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान कांग्रेस में छिड़ी नई जंग! डोटासरा के तेवरों से बढ़ी चर्चा; अशोक गहलोत खेमे में हलचल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Weather Update, New Weather Update, Heavy Rain, Jaipur Weather Update, Monsoon Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com