बूंदी के शंभूपुरा में हाल ही में हुई पूर्व CM वसुंधरा राजे की बड़ी सभा के बाद अब कांग्रेस भी हाड़ौती में बड़ी सभा कराने की तैयारी कर रही है, जिसमें कांग्रेस नेता सचिन पायलट शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे. इस रैली की कमान सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह संभाल रहे हैं और पूरे हाड़ौती भर के दौरे पर जाकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान कर रहे हैं.
सबसे खास बात यह है कि इस सभा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट को बुलाया गया है. विधायक भरत सिंह की मानें तो इन तीनों ही नेताओं ने सभा के लिए हां भी कर दी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आने की बात पर भरत सिंह ने कहा कि अभी उन्होंने ने हमे टाइम नहीं दिया है. टाइम देंगे तो जरूर सभा में आने के लिए आमंत्रित करेंगे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
"रैली में भीड़ को लेकर कोई टारगेट नहीं"
यह रैली हाडोती क्षेत्र के सांगोद विधानसभा के कनवास खेल मैदान में आयोजित होगी. इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती भी है, जिसपर यह विशाल सभा आयोजित की जाएगी. बूंदी में पत्रकारों से बात करते हुए सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने बताया कि चुनावी समय आ गया है, जब पार्टी के सभी कार्यकर्ता को एकजुट होकर मैदान में उतरना है. इस संकल्प के साथ रैली करने जा रहे हैं. हमारा रैली में भीड़ को लेकर कोई टारगेट नहीं है. लेकिन बड़ी सभा होने जा रही है.
सांगोद से विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने बताया कि रैली में कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस नेता सचिन पायलट आएंगे और उन्होंने इस सभा के लिए अनुमति भी दे दी है. वह हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस रैली में हाड़ौती की 18 विधानसभा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.
"CM गहलोत ने नहीं दिया टाइम"
इधर, जब विधायक भरत सिंह से सीएम गहलोत के आने का सवाल किया तो सिंह ने कहा कि मैं CM गहलोत से भी मिलने के लिए जयपुर गया था. उनके ओएसडी से भी मेरी बात हुई थी. लेकिन उन्होंने टाइम नहीं दिया. लेकिन अभी टाइम है सभा में तो हमारी कोशिश रहेगी कि हम मुख्यमंत्री गहलोत को भी आमंत्रित करें.
गौरतलब है कि सांगोद विधानसभा से विधायक भरत सिंह आए दिन अपने बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं. वह सरकार में खनन एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ जमकर आरोप-प्रत्यारोप भी करते हुए दिखाई देते हैं. उन्होंने अपने पत्रों में कई बार मंत्री प्रमोद जैन भाया को सरकार का सबसे भ्रष्ट मंत्री तक भी बताया था और आलाकमान से कार्यवाही की बात कही थी. वही कुछ दिनों पूर्व तो उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी हिदायत देते हुए युवाओं आगे आने देने की मांग की थी.
ये भी पढ़ें:-
NCP की जंग: ऐसे मामलों में चुनाव आयोग कैसे करता है फैसला? पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने बताया
"अजित पवार के NCP पर दावा ठोकने की जानकारी क्यों नहीं दी गई": शरद पवार का EC से सवाल
छगन भुजबल ने बताया आखिर अजित पवार ने सबसे क्यों छिपाई NCP चीफ बनने की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं