विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2020

राजस्थान : सुजानगढ़ के पास सड़क हादसे में 5 की मौत, CM अशोक गहलोत ने जताया दुख

राजस्थान के चुरू जिले में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं एवं एक बच्ची शामिल है.

राजस्थान : सुजानगढ़ के पास सड़क हादसे में 5 की मौत, CM अशोक गहलोत ने जताया दुख
यह सड़क हादसा सुजानगढ़ के पास हुआ. (सांकेतिक तस्वीर)
  • राजस्थान में सुजानगढ़ के पास एक्सीडेंट
  • सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
  • CM अशोक गहलोत ने जताया दुख
सुजानगढ़:

राजस्थान के चुरू जिले में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं एवं एक बच्ची शामिल है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. सुजानगढ़ थाने के उपनिरीक्षक राकेश सांखला ने बताया कि फतेहपुर राजमार्ग पर लोडसर गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ, जब सुजानगढ़ आ रही एक कार की सामने से जा रहे ट्रोले में टक्कर हो गयी.

कार में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. कार में सवार लोग खेतड़ी के पास एक गांव से सुजानगढ़ की ओर आ रहे थे. पुलिस ने परिजनों को सूचित किया है. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताया है और प्रभावित परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

VIDEO: औरैया हादसे के बाद सतर्क हुआ प्रशासन, ट्रकों के ऊपर बैठे मजदूरों का उतारा जा रहा

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Road Accident, Sujangarh, CM Ashok Gehlot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com