विज्ञापन

सोशल मीडिया के रेट्रो ट्रेंड में रंगी राजस्थान की सियासत, गहलोत-पायलट से लेकर दीया कुमारी तक का नया अंदाज

सोशल मीडिया पर इन दिनों रेट्रो लुक का ट्रेंड तेजी से लोगों को आकर्षित कर रहा है. आम लोगों से लेकर सार्वजनिक जीवन से जुड़े चेहरों तक, कई लोग अपनी तस्वीरों को पुराने दौर के अंदाज में तैयार कर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं.  राजस्थान की सियासत भी इस ट्रेंड से अछूती नहीं है.

सोशल मीडिया के रेट्रो ट्रेंड में रंगी राजस्थान की सियासत, गहलोत-पायलट से लेकर दीया कुमारी तक का नया अंदाज
राजस्थान के भाजपा और कांग्रेस नेताओं की रेट्रो लुक वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही है.
NDTV Reporter

राजस्थान के भाजपा और कांग्रेस नेताओं की रेट्रो लुक वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों में नेताओं को पुराने दौर के पहनावे, हेयर स्टाइल और विंटेज अंदाज में दिखाया गया है.  मौजूदा दौर की तस्वीरों को इस तरह बदला गया है कि उनमें 80 के दशक की झलक नजर आती है.राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट की तस्वीरें भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनी हैं. दोनों नेताओं के रेट्रो अंदाज वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं.  

राजनीतिक मंचों पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर सक्रिय नजर आने वाले गहलोत और पायलट का यह अंदाज उनके सामान्य सार्वजनिक लुक से काफी अलग दिखाई देता है.  यही वजह है कि इन तस्वीरों ने राजनीतिक पोस्ट और चुनावी चर्चाओं से अलग सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है. 

दीया कुमारी की तस्वीर भी चर्चा में

भाजपा की वरिष्ठ नेता और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की तस्वीर भी रेट्रो लुक में सामने आई है.  उस दौर के अंदाज वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. 

रेट्रो लुक का ट्रेंड 

रेट्रो लुक का यह ट्रेंड किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है.  राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस से जुड़े नेताओं की तस्वीरें इस अंदाज में सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं.  राजनीतिक नेताओं की पहचान आमतौर पर भाषण, चुनावी सभाओं और राजनीतिक गतिविधियों से होती है, लेकिन इस ट्रेंड ने उनके व्यक्तित्व का एक अलग और मनोरंजक पहलू सोशल मीडिया के सामने रखा है. 

पुराने अंदाज में बदला जा रहा तस्वीर 

रेट्रो लुक वाली इन तस्वीरों को लेकर यह समझना जरूरी है कि सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही तस्वीरें जरूरी नहीं कि नेताओं की वास्तविक 80 के दशक की तस्वीरें हों.  मौजूदा तस्वीरों को डिजिटल तकनीक और एआई की मदद से पुराने दौर के अंदाज में बदला जा रहा है.  तस्वीरों में कपड़े, बालों की शैली, पृष्ठभूमि, कैमरा इफेक्ट और रंगों को इस तरह तैयार किया जाता है कि पूरा फ्रेम पुराने समय की तस्वीर जैसा दिखाई दे.  इसी वजह से कुछ तस्वीरों में नेताओं की उम्र और व्यक्तित्व भी उनके मौजूदा रूप से अलग नजर आता है. 

राजस्थान में इस समय नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं.  भाजपा और कांग्रेस सहित तमाम दल चुनावी रणनीति, प्रचार और संगठनात्मक गतिविधियों में जुटे हुए हैं.  ऐसे माहौल में नेताओं की रेट्रो लुक वाली तस्वीरें राजनीतिक बहस से हटकर सोशल मीडिया पर अलग तरह की चर्चा पैदा कर रही हैं. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान के 147 शहरी निकायों में दूसरे चरण का मतदान जारी, 87.60 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Media Trend, Ashok Gehlot, Diya Kumari Dy CM, Sachin Pilot, Social Media Trend Buzz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com