राजस्थान में आज 309 शहरी निकायों के चुनावों में विभिन्न वर्गों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई. आज सुबह जयपुर स्थित स्वायत्त शासन निदेशालय के सभागार में लॉटरी निकाली गई. इस दौरान सभी पार्टियों के प्रतिनिधि सभागार में मौजूद रहे. सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों के समक्ष लॉटरी निकाली गई. शासन सचिव रवि जैन ने लॉटरी निकालने की प्रक्रिया की अध्यक्षता की. इन 309 निकायों में तीन तरह के निकाय शामिल हैं. इनमें 10 नगर निगम हैं जो बड़े शहरों में हैं. वहां मेयर या महापौर चुने जाएंगे. इसके बाद 51 अन्य शहर हैं जो मध्यम दर्जे के हैं. इनमें सभापति चुने जाएंगे. इनके अलावा 248 नगरपालिकाएं हैं जो छोटे शहरों और कस्बों में हैं. इन नगरपालिकाओं में चेयरमैन चुने जाएंगे. इन सभी निकायों में प्रमुख पदों पर आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है.
SC वर्ग के लिए आरक्षित निकाय प्रमुखों की सूची देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
OBC वर्ग के लिए आरक्षित निकाय प्रमुखों की सूची देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

संभागवार आरक्षित पदों की सूची
Photo Credit: NDTV
309 सीटों में से किस वर्ग को कितनी सीटें
राजस्थान के कुल 309 शहरी निकायों में से 121 सीटें आरक्षित होंगी. इनमें 188 सीटें अनारक्षित होंगी यानी सामान्य वर्ग के लिए होंगी.
जो 121 आरक्षित सीटें हैं, उनमें से अनुसूचित जाति या एससी के लिए 50 सीटें आरक्षित होंगी. इस वर्ग में भी 16 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी.
अनुसूचित जनजाति या एसटी वर्ग के 11 सीटें आरक्षित रखी गई हैं. इनमें से 3 महिलाओं के लिए होंगी.
वहीं कुल 121 आरक्षित पदों में से अन्य पिछड़ा वर्ग या ओबीसी के लिए 60 सीटें आरक्षित रखी गई हैं. इनमें से महिलाओं के लिए 21 सीटें आरक्षित रहेंगी.
इनके अलावा निकायों के प्रमुखों के कुल 188 पदों पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार चुने जाएंगे. लेकिन इन अनारक्षित सीटों में से भी 62 सीटों पर महिलाओं को चुना जाएगा.
ये भी पढ़ें-: पंचायत और निकाय चुनाव की आरक्षण की निकली लॉटरी, देखें पूरी लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं