- IPS अंशिका वर्मा को कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए विशेष कमांड सेंटर संभालने की जिम्मेदारी दी गई है
- बरेली रेंज में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए AI, ड्रोन और CCTV कैमरों से LIVE मॉनिटरिंग की जा रही है
- बरेली जोन में सुरक्षा के लिए आठ हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं
भारतीय पुलिस सेवा की जांबाज आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा को उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष जिम्मेदारी मिली है. इनको खास कमांड सेंटर के जरिए लाखों कांवड़ियों पर नजर रखने और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप 'जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट' का लक्ष्य दिया गया है.
दरअसल, 30 जुलाई 2026 से सावन लगते ही देशभर में कांवड़ यात्राएं शुरू हो गई हैं. उत्तर प्रदेश में तो शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है. हरिद्वार, गोमुख और गंगोत्री समेत कई जगहों से गंगाजल लेकर बाबा भोले के भक्त शिवालयों की ओर बढ़ने शुरू हो गए हैं. अकेले बरेली जोन से आसपास के नौ जिलों के कांवड़िए गुजरेंगे, जिन पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी.
यह भी पढ़ें- IPS अंशिका वर्मा का ससुराल 'अफसरों की खान', पति केके बिश्नोई आईपीएस, जेठ व चार ननद भी अफसर

ips anshika verma kanwar yatra bareilly cctv ai security
AI तकनीक, ड्रोन और CCTVs से लाइव मॉनिटरिंग
कांवड़ यात्रा को देखते हुए बरेली रेंज में कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर लिए गए हैं. इस बार पहली बार बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में कांवड़ यात्रा की निगरानी AI तकनीक, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से की जाएगी. इसके लिए बरेली पुलिस लाइन में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) बनाया गया है. उसके जरिए चारों जिलों के कांवड़ मार्ग, प्रमुख मंदिरों और शिविरों की 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग होगी. सेंटर की जिम्मेदारी आईपीएस अंशिका वर्मा को सौंपी गई है.
यह भी पढ़ें- IPS केके बिश्नोई: संभल में यूं खोला 100 करोड़ का जमीन घोटाला, कभी UP के 7 खूंखार माफिया को मिट्टी में मिलाया

ips anshika verma kanwar yatra bareilly cctv ai security

आईपीएस अंशिका वर्मा वर्तमान में पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) बरेली के पद पर सेवाएं दे रही हैं.
IPS अंशिका वर्मा की कमान में 1500 CCTV
बरेली पुलिस लाइन्स में इंटीग्रेटेड जोनल कांवड़ कंट्रोल रूम से एक साथ नौ जिलों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. यहां करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड पहुंच रही है, जिससे कांवड़ मार्ग, प्रमुख मंदिर, घाट और संवेदनशील स्थानों की हर पल निगरानी की जा रही है.
कंट्रोल रूम को संभाल रही आईपीएस अंशिका वर्मा के मुताबिक कंट्रोल रूम में सभी संबंधित जिलों के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. जवान 8-8 घंटे की शिफ्ट में काम कर रहे हैं और लगातार कैमरों की निगरानी कर रहे हैं. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति सामने आने पर तुरंत संबंधित जिले की पुलिस को सूचना भेजी जाती है, ताकि बिना देरी के कार्रवाई हो सके.
कांवड़ मार्ग को 8 सुपर जोन, 26 जोन, सेक्टर और सब-सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और किसी भी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की नजदीकी टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी.
यह भी पढ़ें- DSP की वाइफ ने फेसबुक पर लिखा- मां बीमार, बच्चों को इंतजार, नक्सल क्षेत्र से पति का हो ट्रांसफर, अब हुआ तबदला

ips anshika verma kanwar yatra bareilly cctv ai security
महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शिविरों के कड़े नियम
महिला कांवड़ियों की सुरक्षा को भी इस बार विशेष प्राथमिकता दी गई है. प्रमुख शिविरों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी. महिलाओं के लिए अलग शौचालय, विश्राम कक्ष, रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है. हर बड़े शिविर में 'मिशन शक्ति' स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां जरूरत पड़ने पर महिला श्रद्धालुओं को सहायता मिलेगी. सभी प्रमुख शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.
बरेली जोन डीआईजी अजय साहनी ने बताया है कि बिना प्रशासन की अनुमति कोई भी कांवड़ शिविर संचालित नहीं होगा. सभी सेवादारों और स्वयंसेवकों के लिए पहचान पत्र रखना अनिवार्य रहेगा. शिविरों में अग्निशमन यंत्र, सुरक्षित रसोई और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा.
यह भी पढ़ें- सविता प्रधान ने क्यों मुंडवा लिया सिर? PCS अफसर के नए लुक के पीछे की असली कहानी दिल छू लेगी

ips anshika verma kanwar yatra bareilly cctv ai security

ips anshika verma kanwar yatra bareilly cctv ai security
कौन हैं IPS अंशिका वर्मा?
प्रयागराज में 3 जनवरी 1996 को जन्मी अंशिका वर्मा अपने होम कैडर उत्तर प्रदेश में 2021 बैच की आईपीएस हैं. अंशिका वर्मा की शादी राजस्थान के रहने वाले आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई से हुई है. कृष्ण कुमार बिश्नोई भी उत्तर प्रदेश कैडर में आईपीएस हैं और वर्तमान में संभल एसपी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं. आईपीएस अंशिका वर्मा के पति आईपीएस केके बिश्नोई राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना से हैं. अंशिका वर्मा के ससुराल में इन दोनों आईपीएस के अलावा भी कई अफसर हैं.
अंशिका की सास गंगादेवी गृहणी और ससुर सुजाना राम बिश्नोई एक किसान हैं. इनके जेठ भजनलाल बिश्नोई (केके बिश्नोई के बड़े भाई) राजस्थान प्रशासनिक सेवा के साल 2013 बैच के अधिकारी हैं. वहीं उनकी चार ननदों में सबसे बड़ी बहन रामकोरी जोधपुर में पटवारी हैं, दूसरी बहन सरस्वती दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर हैं, तीसरी बहन इंदु बाला स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और सबसे छोटी बहन मंजू बाला आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं.
यह भी पढ़ें- IPS अंशिका वर्मा के जज्बे को पति आईपीएस केके बिश्नोई का सैल्यूट, लिखा-जितना ज़्यादा पसीना बहाएंगे...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं