विज्ञापन

CWG 2026, Day 11: कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन जूडो-साइक्लिंग में गोल्ड की उम्मीदें, देखें पूरा शेड्यूल

CWG 2026 Day 11 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारत की सबसे बड़ी उम्मीद जूडो और ट्रैक साइक्लिंग से होगी, जहां कई खिलाड़ी अपने-अपने वर्ग में चुनौती पेश करेंगे.

CWG 2026, Day 11: कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन जूडो-साइक्लिंग में गोल्ड की उम्मीदें, देखें पूरा शेड्यूल
commonwealth games 2026
IANS

CWG 2026 Day 11 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रविवार (2 अगस्त) को समापन होगा और आखिरी दिन भी भारतीय खिलाड़ी मेडल जीतकर अभियान का शानदार अंत करने की कोशिश करेंगे. भारत की सबसे बड़ी उम्मीद जूडो और ट्रैक साइक्लिंग से होगी, जहां कई खिलाड़ी अपने-अपने वर्ग में चुनौती पेश करेंगे.

जूडो में ईशरूप नरंग, अवतार सिंह और यश घांगस अपने-अपने शुरुआती मुकाबले खेलेंगे, जबकि क्वालिफाई करने पर शाम को मेडल राउंड में भी उतरेंगे. वहीं ट्रैक साइक्लिंग में भी भारतीय साइक्लिस्टों के पास पोडियम पर जगह बनाने का मौका रहेगा.

जूडो में भारत का शेड्यूल

  • दोपहर 2:30 बजे से महिलाओं के 78 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ-16 में ईशरूप नारंग का मुकाबला स्कॉटलैंड की निकोल वुड से होगा.
  • दोपहर 2:30 बजे से पुरुषों के 100 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ-16 में अवतार सिंह का सामना साइप्रस के एरिस्टोस माइकल से होगा. 
  • दोपहर 2:30 बजे से पुरुषों के 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के राउंड ऑफ-16 में यश घांगस की भिड़ंत वेल्स के जोशुआ व्हाइटहाउस से होगी.
  • अगर ये तीनों खिलाड़ी अपने शुरुआती मुकाबले जीतते हैं तो शाम 7:30 बजे होने वाले मेडल राउंड में उतरेंगे.

ट्रैक साइक्लिंग में भी मेडल की उम्मीद

  • दोपहर 2:09 बजे से पुरुषों की 40 किमी पॉइंट्स रेस क्वालिफाइंग में हर्षवीर सिंह सेखों (हीट-1) और दिनेश कुमार (हीट-2) हिस्सा लेंगे.
  • दोपहर 3:51 बजे से पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम भारत की चुनौती पेश करेंगे.
  • रात 8:40 बजे से महिलाओं की C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में लीशा दास एक्शन में नजर आएंगी.
  • रात 9:09 बजे से पुरुषों की 40 किमी पॉइंट्स रेस का फाइनल होगा, जिसमें हर्षवीर सिंह सेखों और दिनेश कुमार क्वालिफाई करने पर हिस्सा लेंगे.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारतीय दल की कोशिश अधिक से अधिक पदक जीतकर अपने अभियान का यादगार समापन करने की होगी.

ये भी पढ़ें-  आखिरी थ्रो से पहले यशवीर के पिता ने क्या कहा? बेटे ने अगले ही पल रच दिया इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com