विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2020

राजस्थान ने हर दिन 25 हजार COVID-19 जांच करने की क्षमता हासिल की

राजस्थान के चिकित्सा विभाग ने COVID-19 संक्रमण की प्रतिदिन 25 हजार जांच करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है.

राजस्थान ने हर दिन 25 हजार COVID-19 जांच करने की क्षमता हासिल की
प्रतीकात्मक.
  • COVID-19 संक्रमण की प्रतिदिन 25 हजार जांच करने का लक्ष्य हासिल किया
  • राज्य सरकार के एक मंत्री ने इसकी जानकारी दी
  • अब प्रत्येक जिले में जांच सुविधा विकसित करने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा
जयपुर:

राजस्थान के चिकित्सा विभाग ने COVID-19 संक्रमण की प्रतिदिन 25 हजार जांच करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है. राज्य सरकार के एक मंत्री ने इसकी जानकारी दी. राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि अब प्रत्येक जिले में जांच सुविधा विकसित करने के लक्ष्य को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा. शर्मा ने बताया कि जब राज्य में पहला संक्रमित रोगी मिला तब यहां जांच की सुविधा नहीं थी और नमूनों को पुणे की प्रयोगशाला में भेजना पड़ा था लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सबसे पहले 10 हजार जांच प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया.

कुछ ही दिनों में इसे हासिल कर दोबारा 25 हजार जांच प्रतिदिन करने के निर्देश दिए गए और आज विभाग प्रतिदिन 25150 जांच प्रतिदिन कर पाने में सक्षम हो गया है. स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार भले ही राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 10 696 तक जा पहुंची है लेकिन ठीक (पॉजिटिव से निगेटिव) होने की संख्या भी उतनी ही तेजी से बढ़ी है. इनमें से 7814 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. प्रदेश में रिकवरी का अनुपात 73 फीसद से ज्यादा है, जो अन्य राज्यों से बेहतर है.

उन्होंने बताया कि राज्य में प्रवासी व अन्य सभी सक्रिय मामलों की संख्या केवल 2641 है. उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना पीड़ित भी 21 दिनों में दोगुने तक हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक जो मृत्यु के मामले भी सामने आए हैं उनमें से ज्यादा लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित थे.

VIDEO: भारत में तेजी से बढ़ता कोरोना, संक्रमितों की संख्या 2.56 लाख पार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan CoronaVirus Update, Rajasthan Coronavirus, Covid-19 Test
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com