विज्ञापन

राजस्थान में फिर हुआ बोरवेल हादसा, 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा

पतंग लूटते समय 9 वर्षीय बच्चा 400 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया. एसडीएम और डीएसपी की मौजूदगी में बच्चे को सुरक्षित बचाने के लिए अभियान शुरू हो गया है. NDRF और SDRF की टीमों को भी बुलाया गया है.

राजस्थान में फिर हुआ बोरवेल हादसा, 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा
राजस्थान में फिर हुआ बोरवेल हादसा
NDTV

राजस्थान के अलवर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है. पतंग लूटने के लिए भाग रहा एक 9 साल का बच्चा बोरेवल में जा गिरा है. बताया जा रहा है कि बच्चा 400 फीट गहरे बोरवेल में करीब 40 फीट की गहराई में अटका हुआ है. बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया है. बच्चे को सुरक्षित बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. उधर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है. 

पत्थर से ढका था बोरवेल

जानकारी के मुताबिक, यह बोरवेल हादसा लक्ष्मणगढ़ इलाके के बुटोली गांव में हुआ है. बताया गया कि आज गांव का 9 वर्षीय लड़का भानु पंतग लूटने के लिए दौड़ रहा था. वही पास में एक बोरवेल खुला पड़ा हुआ था, जिसके ऊपर एक छोटा सा पत्थर रखा गया था. इसी दौरान भागते वक्त भानु का पैर बोरवेल के ऊपर रखे पत्थर पर पड़ गया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

करीब 40 फीट की गहराई में फंसा बच्चा

जैसे ही बच्चे के पैर पत्थर पर पड़ा तो तुरंत पत्थर बोरवेल के ऊपर से खिसक गया और भानु सीधे बोरवेल में गिर गया. इसके बाद वह बोरवेल में करीब 40 फीट की गहराई में जाकर अटक गया. बच्चे के बोरवेल में गिरते ही आसपास हड़कंप मच गया.

सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा. एसडीएम मनीषा रेशम, तहसीलदार मनीष कुमार शर्मा, डीएसपी नरेंद्र कुमार और एसएचओ राजेश कुमार घटनास्थल पर मौजूद हैं. 

400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, पतंग लूटते समय हुआ हादसा

400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा
Photo Credit: NDTV

जेसीबी मशीनों खुदाई शुरू

बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.  टीमें बालक को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई हैं. जिला प्रशासन की ओर से रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया गया है. बालक को बाहर निकालने के लिए मौके पर तीन जेसीबी मशीनों से खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है.

वहीं एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी मौके के लिए रवाना की गई हैं. घटना की जानकारी मिलने पर बुटोली गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. वहीं, बच्चे के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

यह भी पढे़ं-

अस्पताल में पैदा हुई नवजात घर ला रही थी खुशियां, रास्ते में एक साथ 3 मौत से पसरा मातम

रक्षाबंधन की छुट्टी पर घर आया अग्निवीर जवान, दर्दनाक हादसे में गई जान; अरुणाचल प्रदेश में थी पोस्टिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Borewell Accident News, Borewell Accident In Rajasthan, Borewell Accident, Rajasthan Borewell Accident, Rajasthan Borewell Accident News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com