विज्ञापन

पत्नी से विवाद, चाची से नजदीकी, 24 घंटे में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

राजस्थान के दौसा जिले में एक सनसनीखेज मर्डर हुआ था. एक युवक का शव एक छात्रावास के पास तलाई के किनारे पड़ा मिला था. पहले तो पुलिस के सामने शव की पहचान करना ही चुनौतीपूर्ण था. पर जब हत्या का राज खुला तो पुलिस वाले भी एकदम सन्न रह गए.

पत्नी से विवाद, चाची से नजदीकी, 24 घंटे में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
दौसा में सनसनीखेज मर्डर का खुलासा

राजस्थान के दौसा जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में मृतक के सगे चाचा अशोक रैगर को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. आरोपी ने पारिवारिक विवाद और अपनी पत्नी पर शक के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था. युवक का शव सदर थाने के मित्रपुरा के पास गुर्जर बालिका छात्रावास के नजदीक मिला था. 

100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले

21 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि मित्रपुरा के पास तलाई के किनारे एक युवक का शव पड़ा है. युवक के गले पर गहरे घाव थे और शव की पहचान न हो पाने से पुलिस के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई. इसके बाद टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और हत्या का मामला दर्ज किया गया. 

जांच के लिए पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई. टीम ने सूचना मिलने के करीब एक घंटे में मृतक की पहचान सौरभ पुत्र जयनारायण रैगर निवासी रैगर मोहल्ला दौसा के रूप में कर ली. इसके बाद शहर से घटनास्थल तक के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई. साथ ही तकनीकी साक्ष्य और मैन्युअल सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई. 

चाची से नजदीकी के शक में चाचा ने रची खूनी साजिश

जांच में सामने आया कि सौरभ का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था. इसी दौरान उसकी अपने चाचा अशोक रैगर की पत्नी यानी चाची से नजदीकियां बढ़ने का शक अशोक को हो गया. इसी शक में उसने सौरभ की हत्या की योजना बनाई. आरोपी सौरभ को शराब पिलाने के बहाने मित्रपुरा के पास सुनसान स्थान पर ले गया.

अधिक नशा होने के बाद उसे तलाई की ओर खींच ले गया और शराब की बोतल तोड़कर उसके गले पर लगातार वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से मौके पर ही सौरभ की मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी घर लौट आया और सामान्य व्यवहार करता रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो.

सदर थानाधिकारी युधिष्ठिर ने बताया कि सुनसान जगह पर हुई वारदात और घटनास्थल पर सीमित साक्ष्यों के बावजूद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीक और खुफिया सूचना के बेहतर समन्वय से 24 घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपी अशोक रैगर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

यह भी पढे़ं-

नर्स ने डॉक्‍टर को ब्‍लैकमेल कर हड़पे 2 करोड़, डॉक्‍टर के साथ अश्‍लील वीड‍ियो बनाकर करने लगी थी वसूली

"माता-पिता की मौत के बाद छोटा भाई आयुषी पर निर्भर", कोर्ट ने नहीं मानी दलील, जमानत याचिका खारिज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Crime, Dausa News, Dausa Crime, Dausa Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com