विज्ञापन

'मोबाइल मैकेनिक ने जंतर-मंतर पर रोजाना 10 लाख का खाना भेजा' दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर नए दावे

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर नए-नए दावे सामने आ रहे हैं. कभी आंदोलन के लिए विदेशी फंडिंग तो कभी खाने की डिलीवरी को लेकर बयानबाजी दिख रही है.

'मोबाइल मैकेनिक ने जंतर-मंतर पर रोजाना 10 लाख का खाना भेजा' दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर नए दावे
दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन पर नए-नए दावे

धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री का पद छोड़ दिया है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन भी खत्म हो गया. प्रदर्शनकारी छात्र व अन्य लोग अपने-अपने घर चले गए. देश को प्रहलाद जोशी के रूप में नया शिक्षा मंत्री भी मिल गया. आंदोलन खत्म होने के बाद जंतर मंतर को फिर से चमाचम कर दिया गया. आंदोलन के समय जंतर-मंतर और उसके आसपास के क्षेत्र की दीवारों पर जो नारे लिखे गए थे, उनको सफेदी करके मिटा दिया गया. पर सोशल मीडिया स्क्रॉल करते समय अब भी जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में हुए प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें और पोस्ट सामने आ जाती हैं, पर 3 दिन पहले जैसी नहीं...

प्रदर्शन में फंडिंग पर सवाल

शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को विपक्ष लोकतंत्र की जीत बता रहा है तो कोई इसे युवा शक्ति की ताकत का नतीजा कह रहा है. इन सबके बीच कुछ ऐसे नेता भी हैं, जो इस आंदोलन को विदेशी ताकतों द्वारा हाईजैक करने की बात कर रहे हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक चले आंदोलन को विदेशी फंडिंग के दावे किए जा रहे हैं.

ऐसे ही दावे राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन राठौड़ भी कर रहे हैं. मदन राठौड़ का कहना है कि यह बात सही है, इनको कहीं से फंडिंग हो रहा है.  

मदन राठौड़ के नए-नए दावे

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को कहा कि सोशल मीडिया से पता चला है कि बांग्लादेश, कुवैत वगैरह से खाने की बुकिंग की गई थी. जानकारी मिली है कि मोबाइल रिपेयर करने का काम करने वाले एक व्यक्ति ने रोज़ाना 10 लाख रुपये का खाना भेजा. यह फंडिंग कहाँ से आ रही है? यह सवाल जायज़ है.

विदेशी ताकतों द्वारा हाईजैक करने का दावा

इससे पहले रविवार को मदन राठौड़ का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जंतर मंतर पर हुए आंदोलन पर बयान आया. उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को उन लोगों ने हाईजैक कर लिया, जो लोग शाहीन बाग में धरने पर बैठे थे. प्रधानमंत्री और आरएसएस के खिलाफ नारे लगाने वाले वास्तविक छात्र नहीं हो सकते हैं. 

राजस्थान के भाजपा अध्यक्ष ने रविवार को कहा था कि जंतर-मंतर पर भारत के खिलाफ नारे लगने लगे. जिस शब्दावली का प्रयोग करके वहां पर नारे लग रहे थे, वे विद्यार्थी के नहीं सकते हैं. विद्यार्थी के हाथ कलम होती है. बीजेपी नेता ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए दुबई और पाकिस्तान से ऑनलाइन खाना भेजा जा रहा था. 

यह भी पढे़ं-

5 साल में 17 पेपर लीक, 34 अभ्यर्थियों ने गंवाई जान... कांग्रेस को उनके ही जाल में भाजपा ने उलझाया

'दुबई-पाकिस्तान से जंतर-मंतर पर खाने का ऑर्डर', धर्मेंद्र प्रधान के बचाव में उतरे राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Protest, CJP Protest, CJP Protest At Jantar Mantar, Jantar Mantar Protest, Jantar Mantar Protest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com