विज्ञापन

'दुबई-पाकिस्तान से जंतर-मंतर पर खाने का ऑर्डर', धर्मेंद्र प्रधान के बचाव में उतरे राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष

NEET पेपर लीक और फिर दिल्ली में भारी विरोध के प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री का पद छोड़ दिया. जब विपक्ष पूरी तरह से सरकार पर हमलावर हुआ तो राजस्थान बीजेपी चीफ धर्मेंद्र प्रधान के बचाव में उतर आए.

'दुबई-पाकिस्तान से जंतर-मंतर पर खाने का ऑर्डर', धर्मेंद्र प्रधान के बचाव में उतरे राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के बचाव में उतरे राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष

NEET पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान का शिक्षा मंत्री पद से शनिवार को इस्तीफा हो गया. अब राजस्थान के भाजपा मदन राठौड़ ने धर्मेंद्र प्रधान का बचाव किया है. रविवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने बहुत अच्छे किए काम किए हैं. हमारे यहां गौरवपूर्ण इतिहास पढ़ाने का काम किया है. अकबर महान को हटाकर महाराणा प्रताप के इतिहास को पढ़ाने का काम धर्मेंद्र ने किया है. शिक्षा पद्धति को सुधारने का काम किया, लेकिन इन टुकड़े-टुकड़े गैंग को पसंद नहीं आया. मदन राठौड़ ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को उन लोगों ने हाईजैक कर लिया, जो लोग शाहीन बाग में धरने पर बैठे थे.

'धर्मेंद्र प्रधान एक आदर्श नेता हैं'

मदन राठौड़ ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कहा कि प्रधान ने प्रधानमंत्री को दुविधा से बचाने के लिए खुद इस्तीफा दिया, यह उनके बड़प्पन को दर्शाता है. वह एक आदर्श नेता हैं. यह केवल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में ही संभव है कि सर्वोच्च नेता को दुविधा में नहीं डालना है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जंतर-मंतर के प्रदर्शन को विपक्ष की गलत राजनीति बताया.

प्रधानमंत्री और आरएसएस के खिलाफ नारे लगाने वाले वास्तविक छात्र नहीं हो सकते. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने देश विरोधी ताकतों पर सरकार को अस्थिर करने की साजिश का आरोप लगाया है.

'आंदोलन पर टुकड़े-टुकड़े गैंग का कब्जा'

उन्होंने कहा कि टुकड़े टुकड़े गैंग ने आंदोलन पर क़ब्ज़ा कर लिया. प्रदर्शन में छात्रों की आड़ में भाड़े के टट्टुओं, राष्ट्रविरोधी और उपद्रवी तत्व घुस गए. प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पत्थरबाजी की.

Madan Rathore on Ashok Gehlot Retirement

Madan Rathore (Photo Credit: IANS)

बीजेपी नेता ने कहा कि छात्रों के आंदोलन में कुछ राष्ट्रविरोध गतिविधियां करने वाले, पत्थर फेंकने वाले भी आ गए. उन्होंने बहुत गलत तरीका अपनाया. जंतर-मंतर पर भारत के खिलाफ नारे लगने लगे. जिस शब्दावली का प्रयोग करके वहां पर नारे लग रहे थे, वे विद्यार्थी के नहीं सकते हैं. विद्यार्थी के हाथ कलम होती है. बीजेपी नेता ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए दुबई और पाकिस्तान से ऑनलाइन खाना भेजा जा रहा था. 

डोटासरा पर मदन राठौड़ का हमला

इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हमला बोला. अशोक गहलोत राज के समय हुए पेपर लीक को मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके समय में 2 बार यूनिवर्सिटी के पेपर लीक हुएस, 17 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए. कुल मिलाकर 19 पेपर लीक हुए पर जब मीडिया ने गोविंद सिंह डोटासरा से पेपर लीक को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं परीक्षा थोड़ी कराता हूं, परीक्षा तो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड करवाता है. तो डोटासरा किस मुंह से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे थे. परीक्षा तो NTA करवाता है. 

Add image caption here

Rahul Gandhi (Photo Credit: IANS)

'राहुल गांधी की बचकाना हरकत'

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी 56 साल के होकर बचपन बुद्धि दिखा रहे हैं. जवाहर लाल नेहरू के देश के प्रधानमंत्री रहे, इंदिरा गांधी रहीं, राजीव गांधी रहे और मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे. पर कभी भी ऐसा प्रदर्शन नहीं हुआ. पहली बार हुआ है कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दे दें. ये बचकाना हरकत निंदनीय है. कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं का दोहरा चरित्र देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी. 

यह भी पढे़ं-

5 साल में 17 पेपर लीक, 34 अभ्यर्थियों ने गंवाई जान... कांग्रेस को उनके ही जाल में भाजपा ने उलझाया

400 साल पुरानी, 3.5 टन वजन, इतनी बड़ी ऐतिहासिक तोप कहां गायब? राजस्थान के करौली से 2 गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra Pradhan, Dharmendra Pradhan Career, Dharmendra Pradhan Resignation, Dharmendra Pradhan Resign News, Madan Rathore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com