विज्ञापन

पश्चिम रेलवे में जलभराव से रेल यातायात प्रभावित, जयपुर-मुंबई समेत कई ट्रेनें रद्द; देखें पूरी ल‍िस्‍ट 

घोलवड़-उमरगाम रोड के बीच पुल पर खतरे के निशान तक पानी पहुंच गया है. सात ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द हैं और एक का मार्ग बदला गया है. 

पश्चिम रेलवे में जलभराव से रेल यातायात प्रभावित, जयपुर-मुंबई समेत कई ट्रेनें रद्द; देखें पूरी ल‍िस्‍ट 
फाइल फोटो.

पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है.  सुरक्षा कारणों से इस रेलखंड पर ट्रेन संचालन निलंबित किया गया है.  इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई रेल सेवाओं को रद्द, आंशिक रूप से रद्द और परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा. 

मुंबई सेंट्रल-जयपुर ट्रेन रद्द

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल-जयपुर रेलसेवा 23 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी.  वहीं, गाड़ी संख्या 12956 जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेलसेवा 24 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी. 

इन ट्रेनों का सफर बीच में समाप्त 

गाड़ी संख्या 22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस 22 जुलाई को चंडीगढ़ से रवाना हो चुकी है.  यह ट्रेन अब अंकलेश्वर तक ही संचालित होगी.  अंकलेश्वर से बांद्रा टर्मिनस के बीच इसकी सेवा रद्द रहेगी.  इसके विपरीत गाड़ी संख्या 22451 बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ 23 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस के बजाय अंकलेश्वर से संचालित होगी.  बांद्रा टर्मिनस से अंकलेश्वर के बीच सेवा रद्द रहेगी. 

गाड़ी संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर 22 जुलाई को हनुमानगढ़ से रवाना हो चुकी है और अब नवसारी तक ही चलेगी.  नवसारी से दादर के बीच सेवा रद्द रहेगी.  वहीं, गाड़ी संख्या 14708 दादर-हनुमानगढ़ 23 जुलाई को दादर के बजाय नवसारी से संचालित होगी.  दादर से नवसारी के बीच सेवा रद्द रहेगी. 

जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस भी प्रभावित

गाड़ी संख्या 12479 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस 22 जुलाई को जोधपुर से रवाना हो चुकी है.  यह ट्रेन नडियाद तक ही संचालित होगी और नडियाद से बांद्रा टर्मिनस के बीच सेवा रद्द रहेगी.  इसके जवाब में गाड़ी संख्या 12480 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर 23 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस के बजाय नडियाद से संचालित होगी.  बांद्रा टर्मिनस से नडियाद के बीच सेवा रद्द रहेगी. 

जोधपुर-बेंगलुरु ट्रेन बदले मार्ग से चलेगी

गाड़ी संख्या 20693 जोधपुर-बेंगलुरु रेलसेवा, जो 23 जुलाई को जोधपुर से रवाना होगी, परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी.  यह ट्रेन सूरत-उधना-पालधी-जलगांव होकर अपने गंतव्य तक जाएगी. 

रेलवे के अनुसार, जलस्तर और रेलखंड की स्थिति को देखते हुए ट्रेन संचालन से जुड़े निर्णय लिए जा रहे हैं.  यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है. 

यह भी पढ़ें: कुत्ते वाले घर में चोरी का तरीका, मांस का टुकड़ा ले जाते थे और आराम से डालते थे डाका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Train Effected, Trains Canceled, Jaipur Mumbai Train Schedule, Water Logged
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com