विज्ञापन

कुत्ते वाले घर में चोरी का तरीका, मांस का टुकड़ा ले जाते थे और आराम से डालते थे डाका

चोरों का गैंग घर में घुसने से पहले पालतू कुत्‍ते के सामने मांस का टुकड़ा डाल देते थे. वह उसमें ब‍िजी जाता था, और चोर घर में आराम से घुस जाते थे. चोरी करके आराम से न‍िकाल जाते थे.  

कुत्ते वाले घर में चोरी का तरीका, मांस का टुकड़ा ले जाते थे और आराम से डालते थे डाका
पुलिस ने आरोपी शाहरूख कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया.
NDTV Reporter

जयपुर पुलिस की झोटवाड़ा थाना टीम ने अंतरराज्यीय नकबजन और भोपाल की चर्चित डकैती के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया गया है. डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण का कहना है कि आरोपी जयपुर में किराये पर रहकर अपने फरार साथियों के साथ नई वारदात की तैयारी कर रहा था. 

शाहरूख कुरैशी गिरफ्तार 

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि संगठित अपराध और चोरी-नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत झोटवाड़ा थाना पुलिस को आरोपी के इलाके में होने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम से बलराम मालीराम और दिनेश ने दबिश देकर शाहरूख कुरैशी (30) को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध हथियार जब्त कर ल‍िया.  

पिछले साल भोपाल में मारा था डाका 

शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि शाहरूख कुरैशी मूल रूप से भोपाल का रहने वाला है, और उसके खिलाफ पहले से करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, वह दिसंबर 2025 में भोपाल में हुई एक बड़ी डकैती के मामले में भी वांछित है.  

आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम दिया था.  गिरोह ने मकान में घुसने से पहले वहां मौजूद पालतू कुत्तों को मांस खिलाकर शांत कर दिया था और इसके बाद करोड़ों रुपये की डकैती को अंजाम देकर फरार हो गया था. 

जयपुर में वारदात की बना रहे थे योजना 

एसीपी शिव कुमार का कहना है कि आरोपी फरारी के दौरान झोटवाड़ा क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रह रहा था.  जांच में यह भी सामने आया है कि वह अपने अन्य फरार साथियों के संपर्क में था और जयपुर में नई आपराधिक वारदात की योजना बना रहा था.  फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: 3 बेटा-बेटी और बहू-दामाद से भरा पूरा पर‍िवार, फ‍िर भी फ्लैट में 3 द‍िन से सड़ता रहा र‍िटायर्ड प्रिंस‍िपल का शव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Crime News 2026, Jaipur News, Dacoity, Dacoity Accused Arrested, Jaipur Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com