विज्ञापन

गोवंश के साथ कुकृत्य कर भाग जाता था आरोपी, 1500 CCTV फुटेज से 2000 किमी दूर बांग्लादेश बॉर्डर पर पकड़ा गया

भीलवाड़ा में गोवंश के साथ कुकर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश देखा जा रहा था.

गोवंश के साथ कुकृत्य कर भाग जाता था आरोपी, 1500 CCTV फुटेज से 2000 किमी दूर बांग्लादेश बॉर्डर पर पकड़ा गया
आरोपी झारखंड के जमशेदपुर का निवासी है
@Bhilwara_Police

धर्म नगरी भीलवाड़ा में एक के बाद एक तीन गोवंश के साथ कुकृत्य की घटनाओं ने शहर को हिला कर रख दिया. लगातार हुई घटनाओं का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी. एक पखवाड़े में हुई तीन घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने जनता सड़को पर उतर आई थी. लोगों के विरोध प्रदर्शन के बीच विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने भी मोर्चा खोल दिया था. पुलिस के लिए अस्पष्ट फुटेज और फोटोग्राफ से ब्लाइंड मामले में पुलिस ने आखिर कुकर्मी की बांग्लादेश बॉर्डर से धर दबोचने में कामयाबी हासिल की.

पुलिस ने आधुनिक तरीकों से जांच जारी रखी. करीब 2 हजार किलोमीटर पीछा जारी रखा बांग्लादेश भागने की फिराक गुम रहे बदमाश को पकड़ लिया. पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए ₹20000 का इनाम भी घोषित किया था. गोवंश से अप्राकृतिक कृत्य करने के मामले में हिरासत में लिए गए संजय कुमार साहू की उम्र 56 साल है और वह झारखंड में जमशेदपुर का निवासी है. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोश

भीलवाड़ा के एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गौवंश के साथ हुई घटना एवं हिन्दू समुदाय में व्याप्त रोष की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही थी. आरोपी की तलाश में 3 अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया. 29 मार्च को शहर शिवराज गुर्जर ने पुलिस को शिकायत की थी. जिसमें गौ-माता (गाय) से कुकर्म करते हुए के सीसीटीवी फुटेज सामने आए.

घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने से पूरे हिंदू समाज मे भारी रोष व्याप्त है. पुलिस ने प्रकरण संख्या 101/2026 धारा 9 राजस्थान गोवंशीय पशु (वध का प्रतिषेध और अस्थायी प्रवजन या निर्यात का विनियमन) नियम 1995 व 11 पशुओ के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया.

पुलिस ने आरोपी के ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम रखा था

पुलिस ने आरोपी के ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम रखा था
Photo Credit: @Bhilwara_Police

इनामी बदमाश को पकड़ने के लिए 1500 सीसीटीवी खंगाले

एसपी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अज्ञात आरोपी की तलाश में गठित टीमों ने घटनास्थल के पास से लेकर शहर में लगे प्रतिष्ठानों, दुकानों तथा रेलवे स्टेशन व अभय कमांड सेंटर के करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों को चेक कर अज्ञात आरोपी को सीसीटीवी कैमरें में कैद कर अज्ञात आरोपी की फोटो व वीडियो को पहचान किया गया. भीलवाड़ा व अन्य जिलों की पुलिस के सभी सोशल मीडिया ग्रुपों में भी जाकर पहचान के प्रयास किए.

पुलिस टीम से मिले फोटो के आधार पर प्रेस नोट के जरिये आरोपी का हुलिया राजस्थान तथा अन्य राज्यों के स्टेट कंट्रोल, आरपीएफ, जीआरपी को भिजवाया गया. सीसीटीवी कैमरों से जानकारी मिली कि आरोपी ट्रेन से भीलवाड़ा आता है और वारदात कर फिर स्टेशन से रवाना हो जाता है. इसके बादर टीम के सदस्यों को आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रवाना किया गया, तथा भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर लगातार निगरानी रखी गई. 

कई राज्यों के स्टेशनों पर की जांच

भीलवाडा रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन आने जाने वाली करीब 40 ट्रेनों के प्रत्येक डिब्बे को बारीकी से चेक किया गया. गठित टीमों द्वारा भीलवाडा से लेकर अजमेर, फुलेरा, जयपुर, मेडता, सांभर, जोधपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, आगरा केन्ट, टुंडला, इटावा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, आसनसोल, आदि रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए.

इसके बाद पता चला कि आरोपी ट्रेन में बैठ कर किशनगंज (बिहार), बांग्लादेश बोर्डर की तरफ गया है. इस जानकारी के बाद  रेलवे सुरक्षाबलों के साथ फोटो को प्रचारित करवाया गया और आखिरकार आरोपी को किशनगंज, बिहार के रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया जा सका.

ये भी पढ़ें-: Rajasthan: नागौर पुलिस की अनोखी कार्रवाई, इलेक्ट्रिक कार का ही काट दिया पॉल्यूशन का चालान, जानिए क्या EV कारों का PUC जरूरी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhilwara News, Rajasthan News, Bhilwara Crime, Rajastnan Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com