विज्ञापन

Rajasthan: टैक्सी ड्राइवर के इश्क में अंधी पत्नी ने बनाया पति का 'डेथ प्लान', ऑडियो क्लिप ने खोले राज

Alwar Crime News: अलवर पुलिस ने बैंक अधिकारी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पत्नी अर्चना और उसके प्रेमी ऋषभ को गिरफ्तार किया है. अवैध संबंधों के चलते खूनी साजिश रची गई थी

Rajasthan: टैक्सी ड्राइवर के इश्क में अंधी पत्नी ने बनाया पति का 'डेथ प्लान', ऑडियो क्लिप ने खोले राज
Alwar Crime News
Meta AI

Alwar Crime News: राजस्थान के अलवर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों ने एक परिवार को उजाड़ के रख दिया. एक बैंक अधिकारी की हत्या की साजिश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में बैंक अधिकारी की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है.

टैक्सी ड्राइवर के प्यार में किया पति का कत्ल

मामले को लेकर डीएसपी सिटी अंगद शर्मा ने बताया बैंक अधिकारी  की पत्नी टैक्सी ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही सुहाग को उजाड़ने की खौफनाक साजिश रच थी. आरोपी महिला की पहचान अर्चना अरोड़ा के रूप में हुई है. अर्चना की नजदीकियां कुछ समय पहले एक टैक्सी ड्राइवर ऋषभ शर्मा से बढ़ी थीं. धीरे-धीरे यह जान-पहचान अवैध संबंधों में बदल गई. दोनों एक साथ रहना चाहते थे, लेकिन उनके बीच सबसे बड़ी बाधा अर्चना का पति (बैंक अधिकारी) था.

गहने लेकर फरार होने के बाद बनाया डेथ प्लान

 पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि साथ रहने के लिए दोनों ने बैंक अधिकारी को खत्म करने की साजिश रच डाली. जिसमें दोनों आरोपी पहले घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हुए और बाद में योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देने की साजिश बनाई. 

 दोनों आरोपी गिरफ्तार

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और अर्चना अरोड़ा व उसके प्रेमी ऋषभ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी अंगद शर्मा ने बताया कि पुलिस अब हर उस एंगल से पड़ताल कर रही है कि इस साजिश में क्या कोई और भी शामिल था. आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही कई अन्य चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें; 163 साल पुराना बिहार का कोईलवर पुल हुआ कमजोर, दरक रही नींव... दांव पर लगेगी सैकड़ों जान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com