विज्ञापन

न‍िकाय चुनाव: टीकाराम जूली ने डाला वोट, बुजुर्ग दादी ने स‍िर पर हाथ रखकर द‍िया आशीर्वाद 

न‍िकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया. नेता प्रत‍िपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर स्थित जीडी कॉलेज के सामने जय कृष्ण क्लब में किया मतदान.

न‍िकाय चुनाव: टीकाराम जूली ने डाला वोट, बुजुर्ग दादी ने स‍िर पर हाथ रखकर द‍िया आशीर्वाद 
टीकाराम जूली ने वोट डालकर बाहर निकले तो बुजुर्ग दादी ने आशीर्वाद दिया.
NDTV Reporter

अलवर नगर निगम चुनाव में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने वार्ड-29 में अपना वोट डाला. मतदान केंद्र के बाहर बुजुर्ग मह‍िला ने आशीर्वाद जूली को आशीर्वाद द‍िया. टीकाराम जूली ने कहा कि यह चुनाव जनता का चुनाव है.  सरकारें जो काम करती हैं, उसका परिणाम जनता चुनाव के माध्यम से बताती है.  

शहर की समस्याएं बढ़ रही 

जूली ने कहा क‍ि अलव शहर की समस्‍याएं लगातार बढ़ती जा रही है. सड़कें खराब हैं, और ब‍िजली की भी पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था नहीं है. थोड़ी बार‍िश होते ही शहर के हालात ब‍िगड़ जाते हैं. उन्होंने कहा क‍ि प्रदेश में भ्रष्‍टाचार चरम पर है. 

राज्यवर्धन के बयान पर पलटवार

जूली ने बीजेपी नेता राज्‍यवर्धन स‍िंह राठौड़ के बयान पर पलटवार क‍िया. जूली ने कहा क‍ि गड्ढे कांग्रेस सरकार के समय का है तो बीजेपी को सत्‍ता में आए करीब 3 साल हो गए हैं. इतने समय में गड्ढों को क्‍यों नहीं भरा गया. उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि सरकार काम नहीं कर रही है. 

CM के रोड शो पर भी साधा निशाना

टीकाराम जूली ने सीएम के रोड शो को लेकर सरकार पर न‍िशाना साधा. उन्होंने कहा क‍ि रोड शो में भीड़ नहीं जुटी. इससे जनता में सरकार की नाराजगी का अंदाजा लगाया जा सकता है. टीकाराम जूलीने लोगों से बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील की. 

यह भी पढ़ें: अलवर में वोटों की खरीद-फरोख्त का वीडियो वायरल, मिठाई के डिब्बों में 500-500 के नोट मिलने का दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Alwar News, Voting, Nikay Chunav, Tikaram Jully
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com