विज्ञापन

एक ही नेता को बीजेपी और कांग्रेस ने बना दिया उम्मीदवार, दोनों पार्टी में लगाया था 'जुगाड़'

Bharatpur Civic body election: भरतपुर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मनोज सिंह को बीजेपी ने भी टिकट दे दिया जिसके बाद एक उलझन भरी स्थिति बन गई.

एक ही नेता को बीजेपी और कांग्रेस ने बना दिया उम्मीदवार, दोनों पार्टी में लगाया था 'जुगाड़'
दोनों पार्टियों ने एक ही उम्मीदवार का प्रचार शुरू कर दिया
NDTV

Nagar Nikay Chunav: राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में एक ओर जहां टिकट के लिए मारामारी मची रही, और अपनी पार्टी से उम्मीदवारी ना मिलने पर नेता बागी बन गए, वहीं एक उम्मीदवार ऐसा भी है जिसे एक नहीं बल्कि दो-दो प्रमुख पार्टियों का टिकट मिल गया. यह अनोखा मामला राजस्थान के भरतपुर के नगर निकाय के चुनाव में सामने आया है. वहां मनोज सिंह नाम के उम्मीदवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने ही अपना उम्मीदवार बना दिया. इसके बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है.

कांग्रेस के पूर्व पार्षद को बीजेपी ने दिया टिकट

मनोज सिंह भरतपुर के वार्ड 19 के पुराने स्थानीय कांग्रेसी नेता हैं.  वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में पदाधिकारी के रूप में जुड़े रहे हैं. उन्होंने दो बार से कांग्रेस की टिकट पर पार्षद का चुनाव भी लड़ा और जीता है. लेकिन इस बार उन्हें कांग्रेस ने तो टिकट दिया ही,  इसके साथ बीजेपी ने भी उन्हें अपना उम्मीदवार बना दिया.

मनोज सिंह ने दोनों पार्टियों से अप्लाई किया था

मनोज सिंह ने दोनों पार्टियों से अप्लाई किया था
Photo Credit: NDTV

कैसे हो गया ये?

इस पूरे मामले को लेकर जब मनोज सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले कांग्रेस से टिकट के लिए अप्लाई किया था. लेकिन बाद में उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का मन बनाया और इसलिए बीजेपी से भी टिकट के लिए अप्लाई किया था. 

मनोज सिंह ने बताया कि बीजेपी ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें उम्मीदवार बनाया है, इसलिए अब वह बीजेपी से ही वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं.

कांग्रेस ने मनोज सिंह को निष्कासित किया

कांग्रेस ने मनोज सिंह को निष्कासित किया
Photo Credit: NDTV

कांग्रेस ने लिया एक्शन

इस अजीब परिस्थिति के बाद कांग्रेस पार्टी ने मनोज सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है और उनके इस कदम को विश्वासघात बताते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. जिला कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में जारी एक पत्र में लिखा है - "भरतपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट आवंटित होने के बाद भाजपा संगठन से उम्मीदवार बनने वाले श्री मनोज सिंह को अनुशासनहीनता एवं कांग्रेस पार्टी के साथ विश्वासघात करने के कारण तुरंत प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है."

ये भी पढ़ें-: टोंक में निकाय चुनाव का हो रहा था नामांकन, अचानक कुर्सी पर बैठ गईं कलेक्टर टीना डाबी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Local Body Election, Rajasthan Civic Bodies Polls, Bharatpur News, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com