विज्ञापन

राजस्‍थान में आज से फ‍िर एक्‍ट‍िव होगा मॉनूसन, बार‍िश से बदलेगा मौसम का म‍िजाज 

पूर्वी भारत के ऊपर एक वेल मार्क लो प्रेशर बना हुआ है. आगामी दिनों में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश के गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना.  हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना. 

राजस्‍थान में आज से फ‍िर एक्‍ट‍िव होगा मॉनूसन, बार‍िश से बदलेगा मौसम का म‍िजाज 
राजस्थान में आज से फिर बारिश का दौर शुरू होगा.
IANS

प्रदेश में मानसून ब्रेक आज से खत्म होने की संभावना है, यानी आज से फिर राजस्थान की धरा पर बारिश की बहार की उम्मीद हैं.  मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.  वहीं, 4 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है. 

चार दिन से थमी बारिश 

बीते चार दिनों से राजस्थान के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है. सितंबर का पहला दिन भी पूरी तरह सूखा रहा. बारिश नहीं होने से तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई है, और पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है.  पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा.  जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई शहरों में अधिकतम तापमान 34 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. 

राजस्थान में दोबारा शुरू होगी बारिश  

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया (WML) फिलहाल उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल व ओडिशा तट के ऊपर बना हुआ है.  इसके अगले 24 घंटे में धीरे-धीरे उत्तरी ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है.  मानसून ट्रफ जम्मू, चंडीगढ़, शाहजहांपुर और वाराणसी से होते हुए लो प्रेशर सिस्टम तक पहुंच रही है और वहां से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है.  इस सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में बारिश का दौर दोबारा शुरू होने की संभावना है. 

मध्यम से तेज बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 7 सितंबर के बीच भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.  वहीं, कोटा संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: ग्रामीणों, शिक्षकों ने खुद ही 1 करोड़ रुपए जुटाकर जर्जर स्कूल का किया कायाकल्प

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Weather Update, New Weather Update, Heavy Rain, Monsoon Rainfall, Rajasthan Weather News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com