राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में गहमागहमी के बीच नेताओं और पार्टियों में फूट की खबरें भी आ रही हैं. ऐसी ही एक घटना राजसमंद में हुई है. वहां नगर परिषद निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पहली बार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा. पार्टी ने भीम में पांच, नाथद्वारा में आठ और राजसमंद में एक प्रत्याशी को नामांकन भरवा कर मैदान में उतारा. लेकिन राजसमंद के उम्मीदवार ने ऐन मौके पर धोखा दे दिया और बीजेपी के उम्मीदवार का समर्थन कर दिया.
आम आदमी पार्टी ने की कार्रवाई
आप पार्टी ने राजसमंद नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 से अमित वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया था. लेकिन प्रत्याशी अमित वर्मा ने यू-टर्न लेते हुए प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी अशोक रांका को समर्थन दे दिया. इस संबंध में शिकायत मिलने पर आम आदमी पार्टी संगठन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अमित वर्मा को निलंबित कर दिया. आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदेल ने बताया कि पार्टी ने अमित वर्मा को 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता समाप्त कर दी है.
ये भी पढ़ें-: 5 सगे भाइयों का 55 सदस्यों का संयुक्त परिवार, आपस में इतना प्रेम कि एक चूल्हे पर बनता है खाना
संबंधित वीडियो देखें -:
वार्ड नंबर 22 का चुनाव हुआ खास
राजसमंद नगर परिषद में 45 वार्डों के चुनाव को लेकर इन दोनों सरगर्मियां तेज है. सभी वार्डों के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में मतदान की अपील करने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं. इनमें वार्ड नंबर 22 का चुनाव दिलचस्प हो गया है जहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने पाला बदल लिया है.

बीजेपी उम्मीदवार अशोक रांका
Photo Credit: NDTV
इस सीट पर अब कांग्रेस प्रत्याशी डॉ हिमानी नंदवाना और भाजपा प्रत्याशी अशोक रांका के बीच सीधा मुकाबला है. इस वार्ड का चुनाव इसलिए भी हॉट सीट बना हुआ है क्योंकि सभापति का पद सामान्य वर्ग के लिए है. डॉ हिमानी नंदवाना कांग्रेस की पूर्व पार्षद हैं और अशोक रांका भी नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें-: ओवैसी का हाथ थाम बेनीवाल बोले- 'जाट-मुस्लिम बनेंगे तीसरा विकल्प', निकाय चुनाव में AIMIM-RLP का गठबंधन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं