विज्ञापन

सुबह घर से निकल सीधे पहुंच गया मॉल, 7वीं मंजिल पर चढ़कर स्कूल मालिक ने नीचे लगा दी छलांग

प्राइवेट स्कूल चलाने वाला अभिनव राज बीते कुछ समय से तनाव में चल रहा था. वह सुबह घर से निकला और एलिमेंट मॉल पहुंच गया.

सुबह घर से निकल सीधे पहुंच गया मॉल, 7वीं मंजिल पर चढ़कर स्कूल मालिक ने नीचे लगा दी छलांग
जयपुर में मॉल की 7वीं मंजिल से कूदा स्कूल संचालक
NDTV

जयपुर में एक मॉल की 7वीं मंजिल से कूदकर 38 वर्षीय प्राइवेट स्कूल के संचालक ने जान दे दी है. घटना अजमेर रोड स्थित एलिमेंट मॉल की है. मॉल के सीसीटीवी फुटेज में स्कूल संचालक हेलमेट पहनकर पार्किंग में जाते हुए नजर आया और फिर लिफ्ट से सातवीं मंजिल की ओर बढ़ते हुए दिखाई दिया.. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक वैवाहिक विवाद और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

CCTV फुटेज में जाते दिखे अभिनव

पुलिस के अनुसार, मॉल की सातवीं मंजिल से कूदने वाले की पहचान बनीपार्क निवासी अभिनव राज के रूप में हुई है. वह इलाके में ही एक प्राइवेट स्कूल चलाते थे. मॉल के सीसीटीवी फुटेज में वह हेलमेट पहनकर पार्किंग में जाते और फिर लिफ्ट से सातवीं मंजिल की ओर बढ़ते दिखे.

घटना की जानकारी मिलते ही चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया. पुलिस के अनुसार, अभिनव काफी समय से शादी और पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में रह रहे थे. 

सुबह अपने घर से निकले और पहुंच गए मॉल

पुलिस ने बताया कि अभिनव राज सोमवार सुबह अपने घर से निकले और अजमेर रोड स्थित एक मॉल पहुंचे. उन्होंने मॉल की सातवीं मंजिल से कथित रूप से छलांग लगा दी. 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राज वैवाहिक विवाद के कारण तनाव में थे. मामले की जांच की जा रही है. 

यह भी पढे़ं-

राजस्थान: दीवार गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, 1 महिला की मौत, 7 घायल

प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे थे 7.67 करोड़ रुपये, CBI ने 5 और लोगों को पकड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur News, Rajasthan News, Rajasthan News Today, Jaipur Suicide, Jaipur Suicide News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com