विज्ञापन

EXPLAINER: 40 की उम्र में कोहली तोड़ पाएंगे सचिन का रिकॉर्ड? आंकड़े दे रहे संकेत, डिटेल से जानें पूरा गणित

विराट ने जैसी फॉर्म पकड़ ली है. और जैसा उनका वर्तमान में उनका औसत है, वह यह भी बता रहा है कि अगले साल विश्व कप के बाद या साल खत्म होने तक कोहली के कितने रन होंगे

EXPLAINER: 40 की उम्र में कोहली तोड़ पाएंगे सचिन का रिकॉर्ड? आंकड़े दे रहे संकेत, डिटेल से जानें पूरा गणित
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को लेकर बहस तेज हो गई है
source: X

विंडीज के खिलाफ हाल ही में तिरुवनंतरपुरम में तूफानी शतक बनाने वाले पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम एक बार फिर से पूरे क्रिकेट जगत की जुबां पर है. जिसने भी 38वें साल में कोहली का यह शतक देखा वह हैरान रह गया. मानो यह कोहली 3.O हैं! वनडे में बल्लेबाजों के नए आयाम गढ़ते कोहली, मैच विशेष में छक्कों की नई कहानी रचते कोहली. कोहली के बल्ले से वनडे का 55वां और कुल 85वां शतक निकाला, तो एक बार कोहली बनाम सचिन डिबेट की चर्चा को बहुत ही ज्यादा बल मिल गया. कोहली के चाहने वालों के बीच चर्चा ने तेजी पकड़ ली कि क्या विराट सचिन के सौ शतकों रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे? क्या कोहली सचिन के सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे. चलिए इस गणित को मोटे तौर पर डिटेल से समझने की कोशिश करते हैं. 

कोहली की वर्तमान स्थिति 

फिलहा कोहली के 315 मैचों की 303 पारियों में 15080 रन हैं. और उनका औसत वर्तमान में 59.13 प्रति मैच है. यह औसत बताने के लिए काफी है कि वह किस स्तर के बल्लेबाज हैं.और फिलहाल सचिन तेंदुलकर और उनके बीच 3346 रनों का अंतर है. सचिन के 463 मैचों में 18,426 रन हैं. 

अगले साल (विश्व कप के बाद तक) तक इस आंकड़े तक पहुंचेंगे कोहली

टीम इंडिया अगले साल के आखिर तक या विश्व कप के बाद तक करीब 25-30 वनडे खेल सकती है. और अगर यहां से न्यूनतम 25 मैचों के मानक को आधार बनाकर आगे बढ़ा जाए, तो गणित इस तरह होगा:

> 25 गुणा (*) 59.13 का औसत= 1478

> अगले साल के अंत तक कुल रन= 15,080+ 1478= 16558

* साल 2028 में औसतन 15 वनडे और जोड़ने पर 

अगर विश्व कप के बाद अगर टीम इंडिया के साल के औसतन 15 मैच और जोड़ लिए जाएं, तो मैचों की संख्या 40 हो जाती है. ऐसे में:-

>कुल 40 मैचों  में संभावित रन: 40 गुणा (*)   59.13= 2365 रन

>40 मैच पूरे होने के बाद रन: 15080+ 2,365 रन=17,445 रन

*सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने में लगने वाला समय 

बाकी रनों क जरूरत: 18,426-15080= 3346 रन

अब जबकि टीम इंडिया हर साल करीब 15-20 वनडे मैच खेलती है, तो ऐसे में अगर कोहली 59.13 के औसत से यहां से रन बनाना जारी रखते हैं, तो अगले 3346 रन बनाने के लिए उन्हें 57 से 60 मैच और खेलने होंगे. और इस गति के साथ आगे बढ़ते हुए कोहली यह कारनामा यहां से ढाई या तीन साल में हासिल कर पाएंगे. यानी साल 2028 के मध्य से आखिर तक ही कोहली रिकॉर्ड तोड़ने की स्थिति में होंगे. 

इस उम्र तक तोड़ पाएंगे सचिन का रिकॉर्ड

वर्तमान में कोहली 38वें साल में चल रहे हैं. और वर्तमान औसत के आधार पर निर्धारित गति के आधार पर सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के समय कोहली की उम्र 40 साल, 1 महीने से लेकर 41 साल के बीच होगी. और जिस तरह की फिटनेस, खेल के प्रति नजरिया, रनों की भूख कोहली के भीतर है, विराट कोहली यह कारनामा अपने नाम कर सकते हैं. यानी वह सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं.

F & Q: FREQUENTLY ASKED QUESTIONS

          प्र.1:- विराट कोहली ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में क्या बड़ी उपलब्धि हासिल की है और इस पर चर्चा क्यों तेज हो गई है?

          उ.:-  हाल ही में तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां और कुल 85वां शतक पूरा किया है। इसके साथ ही उनके 315 मैचों की 303 पारियों में कुल 15,080 रन हो गए हैं और उनका शानदार औसत 59.13 है। इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद क्रिकेट जगत में यह चर्चा फिर से तेज हो गई है कि क्या कोहली सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतकों और सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे।

        प्र.2:- विश्व कप के बाद और अगले साल के अंत तक न्यूनतम 25 मैच खेलने पर विराट कोहली के कुल रन कितने हो सकते हैं?

        उ.:- यदि टीम इंडिया अगले साल के अंत तक (या विश्व कप के बाद) न्यूनतम 25 वनडे मैच खेलती है और कोहली अपने 59.13 के औसत से रन बनाते रहते हैं, तो इन 25 मैचों में उनके बल्ले से लगभग 1,478 रन और निकलेंगे। इसे जोड़ने पर अगले साल के अंत तक उनके कुल रन बढ़कर 16,558 हो जाएंगे।

    

   प्र.3:- अगले साल के अंत तक के 25 मैचों में 15 मैच और (यानी कुल 40 मैच) जोड़ने पर कोहली का स्कोर कहा तक पहुंचेगा?          

उ.:- यदि अगले साल के कुल मैचों की संख्या 40 (25 + 15) मान ली जाए, तो 59.13 के औसत से इन 40 मैचों में संभावित रन 2,365 होंगे. इस प्रकार, 40 मैच पूरे होने के बाद विराट कोहली के कुल रन 17,445 हो जाएंगे. इस स्टेज पर भी वह सचिन तेंदुलकर के 18,426 रनों के रिकॉर्ड से लगभग 981 रन दूर रहेंगे.

       प्र.4:- सचिन तेंदुलकर के 18,426 रनों के रिकॉर्ड को पार करने के लिए कोहली को अभी कितने रनों की आवश्यकता है और इसमें कितना समय लगेगा?

         उ.:- सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तक पहुँचने के लिए कोहली को अभी 3,346 रनों की और जरूरत है. चूंकि टीम इंडिया हर साल औसतन 15 से 20 वनडे मैच खेलती है, इसलिए यदि कोहली इसी फॉर्म और 59.13 के औसत से आगे बढ़ते रहे, तो उन्हें यह मुकाम हासिल करने के लिए 57 से 60 मैच और खेलने होंगे। इस गति से वह ढाई से तीन साल में (यानी साल 2028 के मध्य से अंत तक) यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

      प्र.5:- सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को जब विराट कोहली तोड़ेंगे, तब उनकी उम्र क्या होगी?

  • उ.1:- वर्तमान में 38वें साल में चल रहे विराट कोहली, अपनी शानदार फिटनेस और रनों की भूख के दम पर यदि निर्धारित गणितीय गति से आगे बढ़ते हैं, तो साल 2028 के अंत या 2029 की शुरुआत तक सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उस समय उनकी उम्र 40 साल 1 महीने से लेकर 41 साल के बीच होगी.

यह भी पढ़ें:  'इसने उन्हें एकदम फ्री कर दिया',  चोपड़ा ने बताया कोहली की तूफानी बैटिंग का राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Sachin Ramesh Tendulkar, India Vs West Indies 2026, India, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com