फेस्टिव सीजन बस आने ही वाला है. ऐसे में कई लोग दिवाली या दशहरा में नई कार भी खरीदने की प्लानिंग करते हैं. लेकिन पेट्रोल-डीजल के महंगे दाम की वजह से लोग CNG या EV की ओर जा रहे हैं. हालांकि, अभी भी ज्यादातर लोगों के मन में रेंज को लेकर कंफ्यूजन रहता है. कई लोग सोचते हैं कि अगर रास्ते में ही उनकी कार की बैटरी खत्म हो गई थी तो क्या होगा. लेकिन, आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. अब लंबी रेंज के साथ भी EV गाड़ियां आती हैं. कई EV कार को फुल चार्ज करने पर 682 किलोमीटर तक की रेंज देखने को मिलती है. अच्छी बात है कि हर बजट में आपको EV के ऑप्शन मिल जाते हैं.
MG Comet EV
MG Comet EV की कीमत BaaS के साथ 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है. हालांकि, अगर बिना किसी बैस सर्विस के आप इसको खरीदना चाहते हैं तो आप इसको 6.99 लाख रुपये में खरीद सकते हैं. इसकी रेंज 230 किमी तक है. इसमें 17.3 kWhकी बैटरी कैपिसिटी मिलती है. अगर आपके आसपास पार्किंग के कम जगह है तो आप सिटी ड्राइव के लिए इसको सेकंडरी गाड़ी के तौर पर खरीद सकते हैं. इसी कीमत में आप Tata Tiago EV भी खरीद सकते हैं.
Tata Punch EV
Tata Punch EV में 30kWh की बैटरी कैपिसिटी मिलती है. इसको लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 421 किमी तक की रेंज मिलती है. हाल ही में टाटा ने इस पर भी BaaS का ऐलान कर दिया है. इससे आप इसको 6.59 लाख रुपये में खरीद सकते हैं. इसके साथ प्रति किलोमीटर रनिंग कॉस्ट 2.6 रुपये पड़ेगी. आप चाहे तो 9.79 लाख अपफ्रंट में इसको बिना BaaS के खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें : 30KM का माइलेज, सनरूफ, ADAS और 360° कैमरा.. Tata Nexon को टक्कर देगी ये 9 लाख वाली SUV
Tata Curvv EV
Tata Curvv EV 55kWh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है. ये ईवी आपको 585 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. Tata की BaaS सर्विस के साथ आप इसको 10.99 लाख रुपये में खरीद सकते हैं. हालांकि, रनिंग कॉस्ट 5 रुपये प्रति किलोमीटर है. जबकि इसकी स्टैंडर्ड प्राइसिंग 17.19 लाख रुपये है.
Mahindra XEV 9e
अगर आपको दमदार रेंज चाहिए तो आप Mahindra BE 6 / XEV 9e के साथ जा सकते हैं. कंपनी के अनुसार, इसमें आपको 682 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी. BaaS का फायदा आपको इस पर भी देखने को मिलेगा. इससे आप 13.90 लाख रुपये में आप इसको खरीद सकते हैं. अलग से रनिंग कॉस्ट 3.75/km देना होगा. हालांकि, स्टैंडर्ड खरीद की कीमत 19.45 लाख से शुरू होती है.
BYD Seal
प्रीमियम सेडान रेंज में आप इस गाड़ी के साथ जा सकते हैं. इसमें 82.5 kWh की बैटरी कैपिसिटी मिलती है. जबकि कंपनी के अनुसार, ये 650 किलोमीटर तक की रेंज देती है. इसकी कीमत 41 लाख रुपये से शुरू होती है. प्रीमियम सेगमेंट में लोग इस ईवी कार को काफी ज्यादा पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें : Tata ने कई कारों के लिए पेश किया BaaS, सस्ते में घर आएगी Nexon-Harrier, कीमत 4.69 लाख से शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं