विज्ञापन

Tata ने कई कारों के लिए पेश किया BaaS, सस्ते में घर आएगी Nexon-Harrier, कीमत 4.69 लाख से शुरू

Tata Motors ने Nexon, Curvv और Harrier EV सहित अपनी पूरी इलेक्ट्रिक रेंज में लॉन्च की Battery-as-a-Service (BaaS) स्कीम. जानें कैसे काम करता है ये डुअल लोन सिस्टम. कीमत 4.69 लाख से शुरू.

Tata ने कई कारों के लिए पेश किया BaaS, सस्ते में घर आएगी Nexon-Harrier, कीमत 4.69 लाख से शुरू

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के साम्राज्य को और तेजी से बढ़ाने के लिए Tata Motors ने एक बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने अपने कस्टमाइज्ड Battery-as-a-Service (BaaS) यानी 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' मॉडल को अब अपने पूरे पैसेंजर इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप के लिए लागू कर दिया है. शुरुआत में इस स्कीम को केवल एंट्री-लेवल कारों जैसे Tiago EV और Punch EV के लिए ही एक ऑप्शन के रूप में पेश किया गया था. अब कंपनी ने इसे अपने सभी प्रीमियम और फ्लैगशिप मॉडल्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया है.

आज से, नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहक अब Nexon EV, Curvv EV, Sierra EV और कंपनी की सबसे फ्लैगशिप SUV Harrier EV को भी BaaS स्कीम के तहत बेहद बजट-फ्रेंडली कीमतों पर शोरूम से घर ला सकते हैं.

BaaS स्कीम से ऐसे लें फायदा

BaaS स्कीम का मुख्य उद्देश्य कार खरीदते समय ग्राहक पर पड़ने वाले फाइनेंशियल बोझ को बहुत कम करना है. इस मॉडल के तहत कार खरीदते समय गाड़ी की चेसिस और उसकी बैटरी को डॉक्यूमेंट तौर पर एक-दूसरे से पूरी तरह अलग कर दिया जाता है. ग्राहक को शोरूम पर पूरी गाड़ी की एकमुश्त कीमत चुकाने की जरूरत नहीं होती है. गाड़ी का सबसे महंगा हिस्सा यानी उसकी बैटरी इस कीमत से बाहर हो जाती है. इस वजह से कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत काफी हद तक कम हो जाती है. इसके कारण गाड़ी की शुरुआती लागत काफी सस्ती लगने लगती है.

आपको बता दें कि Tiago.ev की BaaS कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है. जबकि इसकी रनिंग कॉस्ट 2.6 रुपये/किमी है. Harrier.ev की बात करें तो इसकी स्टैंडर्ड कीमत 21.79 लाख रुपये है. जबकि BaaS के साथ आप इसको 14.49 लाख रुपये में खरीद सकते हैं. इसकी रनिंग कॉस्ट 5.9 रुपये/किमी है.नीचे आप बाकी के मॉडल की कीमत और रनिंग कास्ट देख सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें : सावधान! 1 अक्टूबर से नया नियम, गाड़ी का होना चाहिए ये पर्चा, वर्ना कटेगा 10 हजार का चालान

भले ही इसे मार्केटिंग की भाषा में "सर्विस" कहा जा रहा हो. लेकिन वास्तव में ये एक डुअल लोन की तरह काम करता है. ग्राहक को गाड़ी के लिए एक लोन और बैटरी के लिए दूसरा लोन अलग-अलग बैंकों से फाइनेंस कराना होता है. बैटरी की मासिक किस्त (EMI) उसकी क्षमता (kWh), ग्राहक के दिए गए डाउन पेमेंट और लोन की अवधि के आधार पर तय की जाती है. आपको बता दें कि कि इस मासिक किस्त में केवल बैटरी का किराया या लोन शामिल होता है. इसमें कार को चार्ज करने का खर्च, उसका रूटीन मेंटेनेंस या किसी भी तरह की रिपेयरिंग का खर्च शामिल नहीं होता है.

क्या आपको BaaS विकल्प चुनना चाहिए?

इस डुअल लोन सिस्टम को बेहद आसान बनाने के लिए Tata Motors ने देश के कई बड़े और बड़े बैंकों के साथ पार्टनरशिप की है. कंपनी इससे शोरूम स्तर पर ही दोनों लोन्स की कागजी प्रक्रिया एक साथ पूरी की जा सके. लेकिन इस स्कीम को चुनने से पहले आपको अपनी डेली रनिंग का हिसाब बहुत बारीकी से लगाना होगा. इस योजना में आपकी बचत को आगे चलकर एक रेकरिंग प्रति-किलोमीटर लागत से बैलैंस किया जाता है, इसलिए ये प्लान उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जिनकी डेली रनिंग बहुत कम होती है.

यदि आपकी गाड़ी की मंथली रनिंग बहुत अधिक है, तो आपको बहुत सावधानी से ब्रेक-इवेन पॉइंट की कैलकुलेशन करनी होगी. अधिक रनिंग और बढ़ती दूरी के कारण आपकी मंथली बैटरी किस्त इतनी बढ़ जाएगी कि कुछ ही सालों में ये उस टोटल रकम को पार कर जाएगी जो आपने कार खरीदते समय बचाई थी. ऐसे ग्राहकों के लिए ट्रेडिशनल तरीके से एकमुश्त बैटरी के साथ कार खरीदना ही सबसे अधिक फायदेमंद और प्रैक्टिकल सौदा साबित होगा.

यह भी पढ़ें : 30KM का माइलेज, सनरूफ, ADAS और 360° कैमरा.. Tata Nexon को टक्कर देगी ये 9 लाख वाली SUV

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Motors, Harrier, Tata Nexon, Tata Tiago
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com