जयपुर में एक पुरानी हवेली को तोड़ते समय दीवार में खजाना मिला था. जिसको ठेकेदार ने मजदूरों के साथ मिलकर गायब कर दिया. अब पुलिस ने एक साल पुराने इस मामले का खुलासा करते दीवार में मिली चांदी की ईंटे चुराने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने 67 किलो चांदी की ईटें और सोने के सिक्के भी बरामद किए हैं. पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया है. अब पुलिस उनसे पूछताछ करेगी और दीवार में मिले अन्य कीमत चीजों को बरामद किया जाएगा.
जर्जर हवेली को तोड़ने का दिया था ठेका
पुलिस थाना माणकचौक में हवेली मालिक राहुल सेठी ने 15 जुलाई को एक मुकदमा दर्ज करवाया था. जिसमें उसने बताया कि उसकी एक पुरानी हवेली थी, जो काफी जर्जर हो गई थी. उसको गिरा करके उसकी जगह पर नई हवेली बनवाना था. इसके लिए राहुल सेठी ने महेश मल्होत्रा को ठेका दिया था. नवंबर-दिसंबर के आसपास 2025 की बात थी, ठेकेदार ने मजदूरों के साथ मिलकर जर्जर हवेली को तोड़ दिया.
मजदूरों संग मिलकर ठेकेदार ने गायब कर दिया खजाना
हवेली मालिक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने इमारत को तोड़कर नया भवन बनाने के लिए एग्रीमेंट किया था. उसने बिल्डिंग को तोड़ने का काम शुरू करने से पहले ही महेश को स्पष्ट कर दिया गया था कि अगर कोई कीमती चीजें मिलती हैं तो उसे सौंप दिया जाए. पर ठेकेदार ने ऐसा नहीं किया. वह मजदूरों के साथ मिलकर हवेली को तोड़ते समय मिली चांदी की ईंटें और सिक्के गायब कर दिए.
मालिक राहुल ने दावा किया कि इसमें करीब 40 से 45 किलो चांदी की सिल्लियां, सोने के सिक्कों से भरे 14 से 15 कलश और 8 से 10 हजार पुराने चांदी के सिक्के शामिल थे. हवेली मालिक राहुल सेठी जयपुर में गांधी नगर का रहने वाला है और यह हवेली त्रिपोलिया बाजार में स्थिति थी.

ठेकेदार समेत इन लोगों दर्ज कराई एफआईआर
पहले तो राहुल सेठी ने अपने स्तर पर पूछताछ की और पता किया. जब सफलता हाथ नहीं लगी तो राहुल ने 15 जुलाई को मुकदमा दर्ज करवाया. एफआईआर में ठेकेदार और उसके सहयोगियों अनुज, जगदीश, रजनी, रेहान, सुल्तान और पप्पू अजमेरा के नाम का जिक्र किया गया है.
आरोपियों से 2 चांदी की ईंटे बरामद
DCP करण शर्मा ने बताया कि चूंकि घटना करीब 10 महीने पुरानी थी. कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं था. किसी भी तरह का साक्ष्य नहीं था. सिर्फ ठेकेदार और उसके मजदूरे थे तो पूछताछ में भी कोई बात पता नहीं चल पाई. हमने डीएसटी और माणकचौक थाने की टीम को लगाकर हमने पूछताछ की. जिसके बाद पता चला कि दो चांदी की सिल्ली और 1500 करीब चांदी के सिक्के थे. यह सामान इन लोगों ने अभी तक बताया है.

पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करण शर्मा
उनमें से हमने 2 चांदी की सिल्लियां (वजन करीब 67 किलो के आसपास) को बरामद किया. जिनकी बाजार कीमत करीब पौने 2 करोड़ रुपये है. पुलिस ने ठेकेदार महेश मल्होत्रा समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पुलिस ने आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया. अब उनसे पूछताछ करके हवेली की खुदाई में मिली अन्य कीमती चीजें बरामद की जाएंगी.
यह भी पढे़ं-
हवेली की खुदाई में मिला खजाना! ठेकेदार की बिगड़ी नीयत; सोने-चांदी के सिक्के से भरे 15 कलश गायब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं