विज्ञापन

सीकर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज गड्ढा खोदते समय 20 फीट नीचे मजदूर मिट्टी में समाया; रेस्क्यू में जुटीं टीमें

एक हॉस्टल में सीवरेज के लिए गड्ढा खोदने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे एक मजदूर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में दब गया.

सीकर में दर्दनाक हादसा, सीवरेज गड्ढा खोदते समय 20 फीट नीचे मजदूर मिट्टी में समाया; रेस्क्यू में जुटीं टीमें
सीवरेज गड्ढा खोदते समय 20 फीट नीचे मजदूर मिट्टी में समाया

राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार को एक निजी हॉस्टल में सीवरेज के लिए गड्ढा खोदते समय हादसा हो गया. अचानक से मिट्टी धंसने से एक मजदूर अंदर ही दब गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. तुरंत पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और मजदूर को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. बताया जा रहा है कि मजदूर सिकंदर करीब 20 फीट गहराई में मिट्टी के अंदर दबा हुआ है. शाम तक के अपडेट के अनुसार, सिविल डिफेंस की टीम कई घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है. टीम करीब 12 फीट तक मिट्टी हटाने में सफल हुई है, जबकि अभी करीब 6-7 फीट और खुदाई की जानी है.

मिट्टी धंसने का खतरा

मौके पर मिट्टी काफी हल्की होने और बारिश के मौसम के चलते बार-बार मिट्टी धंसने का खतरा बना हुआ है. ऐसे में रेस्क्यू टीम बेहद सावधानी से मिट्टी हटाने का काम कर रही है, ताकि मजदूर को नुकसान न पहुंचे और आसपास की इमारतों को भी किसी तरह का खतरा न हो. हादसे की गंभीरता को देखते हुए जयपुर से एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया जा रहा है. मौके पर एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह, उद्योग नगर थाना अधिकारी राजेश बुडानिया, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, निवर्तमान सभापति जीवण खां सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं.

20 फीट नीचे दबा है मजदूर

एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस, आरएसी, प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया. बताया कि पिपराली रोड स्थित एक हॉस्टल में सोक पिट के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ है. उन्होंने बताया कि मजदूर करीब 20 फीट नीचे दबा है और अब तक करीब 12 फीट तक मिट्टी हटाई जा चुकी है.

SDRF और प्रशासन की टीमें तैनात

मिट्टी लगातार ढह रही है, इसलिए उसे रोकते हुए सावधानी से रेस्क्यू किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता मजदूर को सुरक्षित बाहर निकालना है. इसके बाद हादसे में किसकी लापरवाही रही, इसकी जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं विधायक राजेंद्र पारीक ने भी कहा कि रेस्क्यू के दौरान आसपास की इमारतों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. उनका कहना है कि जल्दबाजी में दूसरा हादसा न हो, इसलिए एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें बेहद सावधानी से मजदूर को बाहर निकालने में जुटी हैं.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान में पुरानी हवेली टूटी तो दीवार से निकला खजाना, ठेकेदार ने मजदूरों संग बांट लिया

100 बच्चियों से रेप के मास्टरमाइंड से जेल में कराई VIDEO कॉल पर बात, अजमेर सेंट्रल जेल के जेलर पर गिरी गाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Sikar News, Sikar News Rajasthan, Rajasthan Latest News, Rajasthan Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com