लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ कैडर कारी सईद अब्दुल अजीज की इस्लामाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह इस्लामाबाद की क्यूबा मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे थे, लेकिन मस्जिद के प्रवेश द्वार तक पहुंचते ही अचानक जमीन पर गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई.
नमाज से पहले अज्ञात स्थान पर किया था भोजन
बताया जा रहा है कि मस्जिद पहुंचने से पहले कारी सईद ने किसी अज्ञात स्थान पर भोजन किया था. इसके बाद वह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद पहुंचे थे. हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उनकी मौत किस वजह से हुई. इसी कारण घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
संगठन में अहम जिम्मेदारी संभाल रहा था
कारी सईद अब्दुल अजीज लश्कर-ए-तैयबा के भीतर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा था. वह उस विभाग की देखरेख करता था जो जम्मू-कश्मीर में मारे गए लश्कर आतंकियों के परिवारों से संपर्क बनाए रखने और उन्हें सहायता उपलब्ध कराने का काम करता था. संगठन के भीतर उसकी भूमिका को काफी महत्वपूर्ण माना जाता था.
मौत की वजह अब भी रहस्य
अब तक उसकी मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है. न तो किसी बीमारी की आधिकारिक जानकारी सामने आई है और न ही किसी अन्य वजह की पुष्टि हुई है. ऐसे में इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. सुरक्षा और खुफिया हलकों की नजर भी इस मामले पर बनी हुई है.
यह भी पढ़ें-
झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद: विरोध प्रदर्शन में नेहा बोरा की AISA की एंट्री, अलग मंच बनकर तैयार
राजस्थान में पुरानी हवेली टूटी तो दीवार से निकला खजाना, ठेकेदार ने मजदूरों संग बांट लिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं