नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे. वहां उन्होंने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लिया. पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार को घेरा और युवा शक्ति का जिक्र किया. उन्होंने जोर देकर बोला कि आज के नौजवान ने जो हिम्मत दिखाई है, वो काबिले तारीफ है.
राहुल गांधी ने कहा कि आज शाम मैं आपसे दर्द, डेटा और दौलत की बात करना चाहता हूं.आपका दर्द, आपका डेटा, मगर आपका धन नहीं, जो आपका होना चाहिए. आप भारत की शक्ति हो, भारत की शान हो, भारत की स्ट्रेंथ हो.और जब मैं कहता हूं आप भारत की शक्ति हो, भारत की स्ट्रेंथ हो. मैं हर हिंदुस्तान के नागरिक, हर यूथ की बात कर रहा हूं. इंडिविजुअल्स की बात कर रहा हूं. आप सब में इंटेलिजेंस है, इमेजिनेशन है, कैपेसिटी है. और अगर ये देश आगे बढ़ेगा, तो आपके बल पे, आपकी स्ट्रेंथ पे इस देश का फ्यूचर बनेगा.
इस युवा ने जो कहा है, वो हिंदुस्तान के युवाओं के दिल की बात है।
— Congress (@INCIndia) August 8, 2026
इनका कहना है 👇
• मैं 10 घंटे Blinkit में काम करने के बाद पढ़ाई करता हूं
• अगर मेरे पास भी पैसा रहता, तो मैं भी नौकरी खरीद लेता
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 प्रयागराज, यूपी
#ChhatronKiGoonj pic.twitter.com/bVq0qTC18N
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आप जैसे एनर्जेटिक युवा इस देश में रहते हैं, ये इस देश की स्ट्रेंथ है. चाइना की बात होती है, अमेरिका की बात होती है, रशिया की बात होती है, इंडिया के यूथ के सामने, इंडिया के यूथ पोटेंशियल के सामने ये सब लोग कुछ नहीं है. एक और चीज हुई है. 21वीं सदी में अगर देश प्रगति करता है तो दो चीजों के बल पर करता है. यूथ पोटेंशियल जो आप में है और डेटा जो आप क्रिएट करते हो.
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "इस देश में आप जैसे 40 करोड़ ऊर्जावान युवा हैं, यही देश की ताकत है। चीन, अमेरिका और रूस की बात होती है लेकिन भारत के युवाओं और उनकी क्षमता के सामने वे सब कुछ नहीं हैं। 21वीं सदी में… pic.twitter.com/cGCOTDQgKM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2026
कांग्रेस नेता बोलते हैं कि डेटा से आप एआई बना सकते हो. मगर एआई से आप डेटा पैदा नहीं करते हो कर सकते हो. और ये डेटा ये डेटा हिंदुस्तान का है और आपका है. आप इसको क्रिएट करते हो. ये आप बनाते हो, ये आपका इमेजिनेशन है. ये हिंदुस्तान की पूंजी है, स्ट्रेंथ है, एसेट है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं