Jaipur News LIVE Updates: NDTV के इस विशेष जयपुर लाइव पन्ने (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप जयपुर के हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे. आज योग दिवस पर जयपुर में राज्यपाल हरिभाऊ किशन राव बागडे और उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में योग किया. यहां पर सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा सांसद अल्का गुर्जर समेत कई अधिकारियों ने भी योग किया. जयपुर में हेलीकॉप्टर से नीट का पेपर पहुंच चुका है. आज कड़ी सुरक्षा में पेपर होगा. जयपुर में हल्की बारिश का अनुमान है. जिससे तापमान में कमी देखने को मिलेगी. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. जयपुर में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो जयपुर की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.
जयपुर दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू, हफ्ते में 6 दिन चलेगी ट्रेन
जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन से आज(21 जून)को जयपुर दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस की सीधी शुरुआत की गई. इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से राजस्थान और बिहार के बीच करीब 23 इलाको को इस रेल के चलने का सीधा फायदा मिलेगा. इसके रूट में करीब 23 स्टेशनों का ठहराव रखा गया है. जिसमें यूपी के 10 जिलों को इसका फायदा पहुंचेगा.

जयपुर में LPG से भरे ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचायी जान
राजस्थान के जयपुर के रिंग रोड पर LPG से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई. ट्रक में 300 से ज़्यादा सिलेंडर खाली थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद सांगानेर सदर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. लेकिन उससे पहले ही ट्रक के ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई.

NEET Re exam Updates: एग्जाम सेंटर के बाहर आ गया सांड
नीट री-एग्जाम के दौरान कोटपुतली में पुलिसकर्मियों के लिए परेशानी तब बढ़ गई, जब एग्जाम सेंटर पर सांड घुस आया. पुलिसकर्मी और वहां मौजूद स्टाफ के कर्मचारी सांड भगाते नजर आए. ऐसे ही किसी सेंटर पर एक पुलिसकर्मी हाथ में दीवार घड़ी लेकर अभ्यर्थियों को समय बताते दिखे. एक मिनट देरी से पहुंचे छात्र को प्रवेश नहीं मिला तो गुस्से में उसने ए़डमिट कार्ड ही फाड़ दिया.

Jaipur News: बाघिन के शावकों की अठखेलियां, नाहरगढ़ बायोलॉजिक पार्क का रोमांचित कर देने वाला वीडियो
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन 'रानी' के शावकों का एक वीडियो सामने आया है. जिस किसी भी पर्यटक ने इसे देखा, उसके लिए ये पल यादगार बन गया. वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करिए.
राजस्थान हाईकोर्ट में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
— सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (@DIPRRajasthan) June 21, 2026
न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय परिवार ने सामूहिक योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेशhttps://t.co/2PWOivdMQh pic.twitter.com/eTCIcG6gjs
आज शाम 4 बजे जयपुर से नई ट्रेन होगी रवाना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शाम 4 बजे अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे. जयपुर स्थिति खातीपुरा रेलवे स्टेशन से नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
NEET 2026: एग्जाम सेंटर्स के बाहर सुरक्षा सख्त
सख्त सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक पहुचे पेपर #NEETUG2026 #NEETReExam #NEET #NTA #ExamSecurity #StudentSafety #EducationNews @NTA_Exams @EduMinOfIndia pic.twitter.com/u5yND6C0Ls
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) June 21, 2026
Jaipur Today Live: 'ग्रीन बिल्डिंग बनाएं और छूट पाएं', भवन निर्माण के लिए नए नियम पर तैयारी
राजस्थान में व्यावसायिक भवन के लिए नए नियम लागू करने की तैयारी है. सरकार का फोकस 'ग्रीन बिल्डिंग' को बढ़ावा देने पर है, जिसके चलते पर्यावरण अनुकूल भवन तैयार हो. इस नियम के दायरे में कर्मशियल बिल्डिंग को लाने के लिए 'एनर्जी कंजर्वेशन और सस्टेनेबल बिल्डिंग कोड-2026' पर काम होगा. क्या है नया नियम, क्लिक कर डिटेल से पढ़िए.
अशोक गहलोत ने योग दिवस की बधाई दी
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने योग दिवस की बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि योग केवल एक व्यायाम ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है . योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अहम है, बल्कि आत्मानुभूति का एक माध्यम है तथा मानसिक शक्ति और एकाग्रता को विकसित करने में सहायक है. तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आइए हम सभी योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लें और स्वस्थ, संतुलित तथा सकारात्मक जीवन की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएं.
योग केवल एक व्यायाम ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है । योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अहम है, बल्कि आत्मानुभूति का एक माध्यम है तथा मानसिक शक्ति और एकाग्रता को विकसित करने में सहायक है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आइए हम सभी योग को अपनी दैनिक जीवनशैली… pic.twitter.com/UMa9YH23o0
सप्त शक्ति कमांड में एक हजार से अधिक लोगों ने किया योग
सप्त शक्ति कमांड ने 21 जून 2026 को जयपुर मिलिट्री स्टेशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY-2026) बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाया. इस सामूहिक योग सत्र में सैनिकों, महिलाओं, बच्चों और NCC कैडेट्स सहित एक हजार से ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जो स्वास्थ्य, आरोग्य और सर्वांगीण कल्याण के प्रति सभी की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है. 
दिया कुमारी ने योग करके संतुलित जीवन का संदेश दिया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर स्थित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय परिसर में आयोजित योग शिविर में भाग लेकर योगाभ्यास किया. इस दौरान उन्होंने युवाओं, मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिकों तथा गणमान्य नागरिकों के साथ योग कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया.
Diya Kumari: दीया कुमारी ने अल्बर्ट हॉल में किया योग
योग दिवस पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने अल्बर्ट हॉल में हुए एक इवेंट में योग किया.
#WATCH जयपुर, राजस्थान: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अल्बर्ट हॉल में हुए एक इवेंट में योग किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2026
भाजपा विधायक गोपाल शर्मा और सैकड़ों योग करने वाले भी वहां मौजूद थे। pic.twitter.com/wPTu3DXuNK
Jaipur Train: अश्विनी वैष्णव खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
जयपुर के खातीपुरा स्टेशन से दरभंगा (बिहार) के नई अमृत भारत एक्सप्रेस आज से शुरू होगी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खातीपुरा स्टेशन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह ट्रेन दौसा, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, भरतपुर, आगरा समेत कुल 23 स्टेशनों पर ठहरेगी. पूरी डिटेल जानने के लिए यहां क्लिक कर पढ़िए खबर.
Jaipur Live News: राजस्थान में भवन निर्माण के लिए लागू होंगे नए नियम
राजस्थान में भवन निर्माण में पर्यावरण-अनुकूल मापदंडों को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार प्रस्ताव लाया जा रहा है. भवन निर्माण में एनर्जी एफिशिएंसी को बढ़ावा देने के लिए सरकार कदम उठाएगी. इसके तहत राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा जल्द ही राजस्थान एनर्जी कंजर्वेशन एंड सस्टेनेबल बिल्डिंग कोड लागू किया जाएगा. ऊर्जा मंत्री ने कोड और रूल्स-2026 के प्रारूपों की समीक्षा की है. इन मानकों का पालन करने वाले व्यावसायिक भवनों को 5 से 10 प्रतिशत अतिरिक्त बिल्ट एरिया रेश्यो मिलेगा. 100 किलोवाट या अधिक लोड वाले व्यावसायिक भवनों पर नए नियम लागू होंगे.
जयपुर में डिस्कॉम ने स्मार्ट एसी मिशन शुरू किया, एसी की बिजली खपत को नियंत्रित करेगा
बिजली की बढ़ती मांग और ग्रिड पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए जयपुर डिस्कॉम ने नई पहल शुरू की है. इसके तहत वैशाली नगर, मानसरोवर और मालवीय नगर क्षेत्र के करीब 2 हजार घरेलू उपभोक्ताओं के एयर कंडीशनर (एसी) में मुफ्त स्मार्ट आईओटी डिवाइस लगाई जा रही है. इस तकनीक के जरिए पीक ऑवर्स के दौरान एसी की बिजली खपत को स्वचालित रूप से नियंत्रित किया जाएगा, जिससे बिजली की बचत के साथ ग्रिड प्रबंधन भी बेहतर होगा. देशभर में ऐसा पहला मिशन है, जिसे जयपुर से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया. पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करिए.
Jaipur News LIVE: राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में योगाभ्यास किया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में सुबह 7 बजे से योगाभ्यास हुआ. राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया.

Jaipur News LIVE: जयपुर में 103 परीक्षा केंद्र पर होगा एग्जाम
जयपुर में हेलीकॉप्टर से नीट का पेपर पहुंचाया गया. जयपुर में सर्वाधिक 103 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए, 37 हजार 108 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा होगी. परीक्षा से आधा घंटे पूर्व 1:30 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा. परीक्षा केंद्रों के पास जैमर लगाए गए हैं. ड्रेस कोड को लेकर एनटीए की नई एडवाइजरी जारी हुई है.
Jaipur News LIVE: जयपुर में डिप्टी सीएम ने किया योग
योग दिवस पर जयपुर के सवाई मानसिंंह स्टेडियम में योग कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने योग किया. 
