विज्ञापन

जयपुर में टेक्नोरैज 2026 का आगाज, 100 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के 10 हजार से अधिक युवा जुटे

जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक फेस्ट टेक्नोरैज 2026 की शुरुआत हो गई है. टेक्नोरैज़ 2026 का आयोजन तीन दिन तक चलेगा और 1 अक्टूबर को समापन समारोह के साथ इसका समापन होगा.

जयपुर में टेक्नोरैज 2026 का आगाज, 100 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के 10 हजार से अधिक युवा जुटे
जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में एनुअल फेस्ट की शुरुआत.
जयपुर:

जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक फेस्ट टेक्नोरैज 2026 की शुरुआत हो गई है. ए फेस्ट ऑफ टेक, टैलेंट एंड कल्चर थीम पर आयोजित इस फेस्ट में देशभर के 100 से अधिक विश्वविद्यालयों से आए 10 हजार से ज्यादा छात्र हिस्सा ले रहे हैं. फेस्ट में तकनीक, इनोवेशन, संस्कृति और मनोरंजन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. फेस्ट का उद्घाटन जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. संदीप बख्शी ने किया. उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि टेक्नोरैज़ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच को सामने रखने का मंच देता है. उनके मुताबिक, युवाओं में नवाचार और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना ऐसे आयोजनों का अहम उद्देश्य है.

तकनीकी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

टेक्नोरैज़ 2026 में 11 तकनीकी, 5 सांस्कृतिक और ऑनलाइन इवेंट्स आयोजित किए जा रहे हैं. पहले दिन हैकथॉन, मीडिया हैक 180, एडिट वॉर और प्रॉम्प्ट बैटल रॉयल जैसी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने हिस्सा लिया.

इसके अलावा ‘द इन्फ्लुएंसर' और ‘शेफ इन मेकिंग' जैसे इवेंट्स भी फेस्ट का हिस्सा हैं. छात्रों के लिए आयोजित अलग-अलग प्रतियोगिताओं में तकनीकी कौशल के साथ क्रिएटिविटी को भी मंच दिया जा रहा है.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी दिखा उत्साह

टेक्निकल इवेंट्स के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे. टग ऑफ वॉर, डांस चैलेंज और स्टेज ऑन रेज जैसी गतिविधियों में छात्रों ने भाग लिया. उद्घाटन सत्र के बाद संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. स्नेही, तेज गिल, डीजे टेन और ऋषभ चतुर्वेदी की प्रस्तुतियां कार्यक्रम का हिस्सा रहीं.

मेधावी विद्यार्थियों को 2 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

फेस्ट के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया. विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को कुल 2 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए. टेक्नोरैज़ 2026 का आयोजन तीन दिन तक चलेगा और 1 अक्टूबर को समापन समारोह के साथ इसका समापन होगा.

यह भी पढ़ें - World Tourism Day 2026: राजस्थान घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आमेर महल-जंतर मंतर समेत इन जगहों पर आज फ्री एंट्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur National University, Jaipur National University Convocation, Jaipur, Jaipur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com