विज्ञापन

आगरा के उबर टैक्सी ड्राइवर ने ईमानदारी के दम पर कमाया पैसा और सम्मान, लोग बोले- 'इनके जैसे बने'

विदेशी मेहमानों को लूटने के दौर में इस भारतीय कैब ड्राइवर ने पेश की ईमानदारी की ऐसी अनोखी मिसाल की कि उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया.

आगरा के उबर टैक्सी ड्राइवर ने ईमानदारी के दम पर कमाया पैसा और सम्मान, लोग बोले- 'इनके जैसे बने'
ये क्लिक यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो का एक छोटा सा हिस्सा है.
X@ErKripaShankary

Viral Video: ईमानदारी के दम पर पैसा और सम्मान कैसे कमाया जा सकता है, ये आगरा में उबर टैक्सी चलाने वाले एक शख्स ने दुनिया को बताया है. उनकी ये कहानी अब इंडिया ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार अमेरिका में भी वायरल हो गई है. इंटरनेट पर लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और एक-दूसरे को उनकी तरह बनने की सलाह दे रहे हैं.

'लोगों का एक्सपीरियंस सुनकर आया यकीन'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल 1 मिनट 4 सेकंड के वीडियो में उबर ड्राइवर बताते हैं, 'मैं आगरा में टैक्सी चलाता हूं. रोजाना की तरह मेरे पास एक राइड आई जो 193 रुपये की थी. मुझे सिर्फ पैसेंजर को एक लॉकेशन से पिक करके होटल छोड़ना था. लेकिन जब वो मेरी टैक्सी में बैठे तो मैंने उन्हें अपने यूट्यूब चैनल के बारे में बताया और उनसे बातचीत की. होटल पहुंचकर उस पैसेंजर ने मेरे यूट्यूब चैनल के वीडियोज को देखा, जिससे उससे यकीन हो या कि ये आदमी सही है.'

'हेलो! मुझे जयपुर जाना है, आप चलोगे?'

उन्होंने आगे कहा, 'इसके बाद पैसेंजर ने मुझे पर्सनली फोन किया और आगरा से जयपुर छोड़कर आने के लिए टैक्सी बुक कर ली. वो मुझसे किराया पूछने लगे, तो मैंने कहा कि जो भी ऑनलाइन आ रहा हो आप वही दे देना. अगले दिन मैं उन्हें आगरा से जयपुर ले आया. अब मैं उन्हें ड्रॉप करूंगा, लेकिन उससे पहले मैं उनसे पूछूंगा कि उन्हें मेरे साथ सफर करके कैसा लगा और वो इस टैक्सी राइड को ऑनलाइन कितने स्टार देने वाले हैं?'

'5 में 10 स्टार दिए, ईमानदारी को किया हाइलाइट'

टूरिस्ट कपल ने उस टैक्सी ड्राइवर को 5 में से 10 स्टार देते हुए कहा, 'ये बहुत अच्छे इंसान हैं, ईमानदार हैं और विश्वासपात्र हैं. ये बहुत अच्छी कार चलाते हैं. इनके साथ सफर करके मुझे सेफ फील हुआ जो मेरे लिए बड़ी बात है.'

500 रुपये एक्स्ट्रा किराया दिया

इसके बाद ड्राइवर ने पैसेंजर्स को थैंक्यू बोलते हुए कहा, 'ये अमेरिका से भारत घूमने आए हैं. इन्होंने मुझे आगरा से जयपुर छोड़ने के 500 रुपये ज्यादा दिए हैं. मैं उनके दोबारा भारत आने का इंतजार करूंगा.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन्स

इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'विदेशी पर्यटक के साथ जितना ज्यादा ईमानदारी दिखाई जाएगी, वे उतना ज्यादा आयेंगे.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'कैब वाला तो ईमानदार निकला. कोई दूसरा होता तो फ्रोडगिरी करता शायद.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'ईमानदारी और भरोसे की ऐसी कमाई पैसों से कहीं ज्यादा सम्मान दिलाती है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'ईमानदारी और भरोसा आज भी इंसानियत की सबसे बड़ी पहचान है. एक अच्छे व्यवहार की कीमत सिर्फ पैसे नहीं, बल्कि सम्मान और यादों में भी मिलती है.'

यह भी पढ़ें : इंडियन कपल ने बताया सिंगापुर में एक महीने रहने का खर्च, कहा- 'हम 1BHK में रहते हैं'

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर लड़की ने ब्लॉक किया तो उसे मनाने अमेरिका पहुंच गया मुंबई का लड़का, हुई जेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra, Uber Driver, Jaipur, Viral Video, Travel Experience
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com