वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत को 8 विकेट से जीत मिली, भारत की जीत में रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल हीरो बने और 406 रन के टारगेट को 43.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. मैच में रोहित शर्मा ने 75 गेंद पर 101 रन की पारी खेली, अपनी पारी में रोहित ने 10 चौके और 6 छक्के लगाने में सफल रहे. रोहित का वनडे में यह 35वां शतक है. अपनी इस ऐतिहासिक शतकीय पारी के दौरान रोहित ने सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
रोहित शर्मा बने वर्ल्ड नंबर 1 ओपनर
रोहित अब वनडे में 201 पारियों के बाद बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने अब 201 वनडे पारियों के बाद 33 शतक लगाने का कमाल कर दिया है. वहीं, सचिन ने अपने वनडे करियर में 201 पारियों के बाद कुल 31 शतक लगाने में सफल रहे थे. यानी वनडे में 201 पारियों के बाद बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया है.
इसके अलावा रोहित शर्मा भारत में खेलते हुए वनडे में 200 छक्का पूरा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. इसके अलावा रोहित ने गुवाहाटी वनडे में केवल 72 गेंद पर शतक लगाया जो उनके वनडे करियर का दूसरा सबसे तेज शतक है. रोहित 63 गेंद पर वनडे में शतक लगा चुके हैं जो उनके वनडे करियर का सबसे तेज शतक है.
रोहित का वनडे में सबसे तेज शतक
- 63 गेंद Vs अफगानिस्तान (2023, दिल्ली)
- 72 गेंद vs वेस्टइंडीज (2026, गुवाहाटी)
- 76 गेंद vs इंग्लैंड (2025, कटक)
- 82 गेंद vs इंग्लैंड (2018, नॉर्टिंघम)
इसके अलावा हिट मैन ने वनडे में 12000 रन भी पूरे कर लिए हैं. रोहित ने 290 मैच में यह कारनामा करने में सफलता हासिल की है. सचिन ने 309 मैच में यह कमाल किया था. वनडे में सबसे तेज 12000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली ने 251 मैच खेलकर ही अपने वनडे करियर में 12000 रन पूरा करने का कमाल किया था.
मैच में रोहित के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने कमाल किया और 233 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे. गिल को उनकी आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
यह भी पढ़ें : रोहित- गिल की तूफानी पारी को देख सुनील गावस्कर का पहला रिएक्शन, बोले- हर गेंद ऐसे खेले जैसे डॉन ब्रैडमैन...
यह भी पढ़ें : शतक के बाद रवींद्र जडेजा ने पूछा 'हिटमैन' के सीक्रेट सेलिब्रेशन का राज, रोहित शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
यह भी पढ़ें : नंबर-1 शुभमन गिल, 117 गेंदों में डबल सेंचुरी, वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के 10 बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं