शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 117 गेंद दोहरा शतक लगाने का कमाल किया. गिल का वनडे में यह दूसरा दोहरा शतक है. इससे पहले 2023 में गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद वनडे में 208 रन की पारी खेली थी. बता दें कि वनडे में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने तीन दोहरा शतक वनडे में लगाए हैं. वहीं, वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले ईशान किशन के नाम है. किशन ने 126 गेंद पर दोहरा शतक लगाने में सफलता हासिल की थी. अब गिल ने 117 गेंद पर दोहरा शतक जमाकर वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जब गिल ने अपना दोहरा शतक पूरा किया था तो उस समय तक भारतीय कप्तान ने 24 चौक, 7 छक्के लगाने में सफलता हासिल की थी.
शुभमन गिल ( 117 गेंद)
गुवाहाटी वनडे में कप्तान शुभमन गिल ने 117 गेंद पर दोहरा शतक जमाकर इतिहास रच दिया है. ऐसा कर गिल ने ईशान किशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसलरे वनडे में गिल ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और कैरेबियन गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.
ईशान किशन (126 गेंद)
सबसे तेज वनडे दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ़ 126 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर क्रिस गेल का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था. उन्होंने 131 गेंदों में 210 रन बनाए, जिसमें 24 चौके और 10 छक्के शामिल थे, और विराट कोहली (91 गेंदों में 113 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 290 रनों की साझेदारी की. भारत ने 409/8 का स्कोर बनाया और बाद में बांग्लादेश को 182 रनों पर आउट करके 227 रनों से मैच जीत लिया.
ग्लेन मैक्सवेल (128 गेंद)
7 नवंबर, 2023 को ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया और अफ़गानिस्तान के बीच हुए मैच में, अफ़गानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई में 291/5 का स्कोर बनाया. ऑस्ट्रेलिया जब लक्ष्य का पीछा कर रहा था, तो सिर्फ़ 91 रन पर ही उनके सात विकेट गिर चुके थे और ऐसा लग रहा था कि वे बहुत बड़े अंतर से मैच हार जाएंगे. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने पूरे शरीर में ऐंठन और दर्द से जूझते हुए दोहरा शतक लगाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. ग्लेन मैक्सवेल ने छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया, जो मैच का आखिरी शॉट भी था. मैक्सवेल ने 201* रन तक पहुँचने के लिए 128 गेंदें खेलीं, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज़ दोहरा शतक है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ अपनी पारी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने 21 चौके और 10 छक्के लगाए.
पथुम निसंका (136 गेंद) बनाम अफ़ग़ानिस्तान, 2024:
पथुम निसंका, जिन्हें आम तौर पर पावर-हिटर नहीं माना जाता, उनके नाम वनडे में तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने यह कारनामा 9 फरवरी 2024 को पल्लेकेले में अफग़ानिस्तान के खिलाफ़ किया था. उन्होंने 136 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया और अपनी पारी में 139 गेंदों पर नाबाद 210 रन बनाए, जिसमें 20 चौके और आठ छक्के शामिल थे. इसके साथ ही वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए.
क्रिस गेल (138 गेंद)
क्रिस गेल ने 2015 वर्ल्ड कप में कैनबरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ़ 138 गेंदों में 200 रन बनाए. गेल ने 147 गेंदों में 215 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 16 छक्के शामिल थे, और मार्लन सैमुअल्स (156 गेंदों में नाबाद 133) के साथ दूसरे विकेट के लिए 372 रनों की साझेदारी की. वेस्टइंडीज ने 372/2 का स्कोर बनाया और जिम्बाब्वे की टीम 289 रनों पर ऑल आउट हो गई. वेस्टइंडीज ने वह मैच 73 रनों (DLS नियम) से जीता. गेल ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने.
वीरेंद्र सहवाग (140 गेंद)
वीरेंद्र सहवाग वनडे क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज थे. उन्होंने दिसंबर 2011 में इंदौर में वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ सिर्फ 140 गेंदों में अपना पहला वनडे दोहरा शतक लगाया था. सहवाग ने 149 गेंदों में 219 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 25 चौके शामिल थे. भारत ने 418/5 का विशाल स्कोर बनाया और वेस्टइंडीज़ को 265 रनों पर आउट करके 153 रनों से मैच जीत लिया था.
शुभमन गिल (145 गेंद)
जनवरी 2023 में हैदराबाद में शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ़ 145 गेंदों में 200 रन बनाए. उन्होंने 149 गेंदों में 208 रन बनाए, जिसमें 9 छक्के और 19 चौके शामिल थे, जबकि टीम का अगला सबसे बड़ा स्कोर सूर्यकुमार यादव का 31 रन था. भारत ने पहली पारी में 349/8 रन बनाए; न्यूज़ीलैंड जीत के करीब तो पहुंचा, लेकिन 12 रन से पीछे रह गया. न्यूज़ीलैंड की टीम 337 रन पर ऑल-आउट हो गई और भारत ने मैच जीत लिया.
सचिन तेंदुलकर (147 गेंद)
सचिन तेंदुलकर के नाम क्रिकेट इतिहास में बैटिंग के लगभग सभी रिकॉर्ड दर्ज .वे वनडे मैच की एक पारी में 200 रन बनाने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर थे. उन्होंने फरवरी 2010 में ग्वालियर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया और 147 गेंदों में 200 रन बनाए. सचिन ने 147 गेंदों में 25 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 200 रन बनाए. भारत ने 401/3 का स्कोर बनाया और साउथ अफ्रीका की टीम 248 रन पर ऑल आउट हो गई. टीम इंडिया ने यह मैच 153 रनों से जीता था.
फखर जमान (148 गेंद)
फखर जमान पाकिस्तान के अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने जुलाई 2018 में बुलावायो में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ 148 गेंदों में 200 रन बनाए थे. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने इमाम-उल-हक (133) के साथ मिलकर ओपनिंग विकेट के लिए 304 रन जोड़े और 156 गेंदों में नाबाद 210 रन बनाए, जिसमें 24 चौके और पांच छक्के शामिल थे। पाकिस्तान ने 399/1 का बड़ा स्कोर बनाया और जिम्बाब्वे को 155 रनों पर आउट करके 244 रनों से जीत हासिल की.
रोहित शर्मा (151 गेंद)
रोहित शर्मा ने वनडे में 151 गेंद पर दोहरा शतक लगाने का कमाल किया है. रोहित ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता वनडे में 151 गेंद पर दोहरा शतक लगाने में सफलता हासिल की थी.
रोहित शर्मा (151 गेंद)
2017 में रोहित ने मोहाली वनडे में भी 151 गेंद पर दोहरा शतक लगाया था. हिट मैन रोहित वनडे में तीन दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं.
भारत की 8 विकेट से धमाकेदार जीत
वहीं, मैच की बात करे तो वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे मैच में खेलते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन बनाए. वहीं, भारत की ओर से गिल के दोहरा शतक के अलावा रोहित शर्मा ने शतक जमाया और 101 रन की पारी खेलकर आउट हुए. गिल 133 गेंद पर 223 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी पारी में गिल ने 26 चौके और 8 छक्के लगाए. गिल ने 167 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने का कमाल किया. भारत ने दूसरा वनडे भी 8 विकेट से जीत लिया. भारत का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर को चेज करने का कमाल कर दिखाया है. भारतीय टीम वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने में सफल हो गई है.
ये भी पढ़ें- शुभमन गिल ने रचा इतिहास, कारनामा करने वाले 51 साल में सिर्फ दूसरे भारतीय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं