विज्ञापन

पत्नी-3 बेटियों का कत्ल कर खाटूश्याम के दर्शन करने पहुंचा, पैसे खत्म हुए तो 500 में बेचने लगा अपनी अंगूठी

जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा रींगस से पकड़ा गया है. उसने ईंट से एक-एक करके चारों के सिर पर हमला करके मौत के घाट उतार दिया था.

पत्नी-3 बेटियों का कत्ल कर खाटूश्याम के दर्शन करने पहुंचा, पैसे खत्म हुए तो 500 में बेचने लगा अपनी अंगूठी
जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों की हत्या करने वाला पकड़ा गया
NDTV

जयपुर में 2 दिन पहले अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. आरोपी वारदात के बाद जयपुर से खाटूश्याम दर्शन के लिए गया था. जहां पर एक होटल में रुका हुआ था.  होटल में खर्च के पैसे खत्म होने पर उसने अपनी अंगूठी बेचकर 500 रुपये लेने की कोशिश की, लेकिन होटल संचालक ने इनकार कर दिया. पुलिस अब आरोपी राहुल झा से हत्या के बारे में पूछताछ कर रही है. आरोपी बार-बार एक ही बात कह रहा है कि मुझे नहीं पता, यह सब कैसे हुआ...

11 सितंबर को हुई थी घटना

दरअसल, बीते शुक्रवार (11 सितंबर) को रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई थी. करधनी थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरा इलाके में राहुल झा का घर है. उस दिन सुबह जब राहुल के घर में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को शक हुआ. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस की टीम ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो पुलिसकर्मी दंग रह गए. एक ही कमरे में पत्नी और तीन बेटियों की खून से सनी लाशें पड़ी हुई थीं. 

Jaipur Wife 3 daughters Murder Rahul Jha Arrested khatu shyamji Ringas

Photo Credit: NDTV

सो रहीं पत्नी-बेटियों पर किया हमला 

घर में केवल राहुल झा के 85 साल के पिता थे, जो इस भयावह मंजर से बदहवास स्थिति में मिले. जबकि राहुल झा मौके से गायब था. शुरुआती जांच में पता चला कि राहुल झा ने अपनी पत्नी और 3 जवान बेटियों की हत्‍या कर दी. जानकारी के अनुसार, राहुल की पत्नी गीता (40) और तीनों बेटियां नंदिनी, गिरीशा और राधिका (ज‍िनकी उम्र 17 से 23 वर्ष) ने गहरी नींद में थीं. 

इसी दौरान राहुल झा ने ईंट उठाई और एक-एक करके चारों के सिर पर जानलेवा वार करने शुरू कर दिए. वार इतने वीभत्स और ताकत से किए गए थे कि कमरे की दीवारें और फर्श खून के छींटों से लाल हो गए. पुलिस की जांच में सामने आया कि पत्नी व 3 बेटियों की हत्या के बाद राहुल जयपुर से खाटूश्यामजी के दर्शन करने पहुंचा, जहां पर दर्शन करने के बाद एक होटल में रुका.

500 रुपये में अपनी अंगूठी बेचने की कोशिश

जब उसके पैसे खत्म हो गए तो उसने 500 रुपये में अपनी अंगूठी बेचने की कोशिश की. लेकिन होटल वाले ने अंगूठी लेने से मना कर दिया तो वह होटल छोड़कर रिंगस पहुंचा. राहुल झा की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन हुआ. साथ ही पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. आज रविवार को आरोपी राहुल को पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस राहुल झा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 

यह भी पढे़ं- जयपुर में पत‍ि बना हैवान, पत्नी और तीन मासूम बेटियों को ईंट से कूंचकर मार डाला 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur News, Jaipur Murder, Rajasthan News, Jaipur Crime, Jaipur Crime Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com