विज्ञापन

गूगल मैप के भरोसे जा रहे हैं एग्‍जाम सेंटर तो रहें सावधान, नहीं तो छूट सकती है आपकी परीक्षा 

आज कल लोगों को कहीं जाना होता है तो गूगल मैप का सहारा लेते हैं, इससे लोग ब‍िना क‍िसी से पूछे सीधे पते पर पहुंच जाते हैं. कई बार ऐसा भी होता है क‍ि गलत लोकेशन पर पहुंच जाते हैं. 

गूगल मैप के भरोसे जा रहे हैं एग्‍जाम सेंटर तो रहें सावधान, नहीं तो छूट सकती है आपकी परीक्षा 
गूगल मैप का प्रतीकात्मक फोटो.

आप भी गूगल मैप के सहारे कहीं जाते हैं तो थोड़ा सावधान रहें. खासकर तब जब आप परीक्षा देने जा रहे हैं, या फिर ऐसी जगह जहां समय पर पहुंचना बहुत जरूरी हो. ऐसा इसल‍िए कह रहे हैं, क्‍योंक‍ि रव‍िवार को जयपुर में आयोज‍ित प्रतियोगी परीक्षा में शाम‍िल होने वाले अभ्‍यर्थी को गूगल मैप की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा. 

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 

राजस्‍थान लोक सेवा आयोग की ओर से रव‍िवार को आयोज‍ित वर‍ि‍ष्‍ठ अध्‍यापक प्रत‍ियोगी परीक्षा हुई. पहले द‍िन पहली पारी में जीके और दूसरी पारी में सामाज‍िक व‍िज्ञान की परीक्षा थी. जमवारामगढ़ (जयपुर) में सायपुरा के सरकारी स्कूल में एग्जाम सेंटर में परीक्षा हो रही थी. 

गलत लोकेशन पर पहुंचा अभ्यर्थी 

एक अभ्‍यर्थी गूगल मैप के सहारे पहुंचा तो वह गलत जगह पहुंच गया. वहां देखा तो बच्‍चे क्रिकेट खेल रहे थे. उसने वहां खेलने वाले बच्‍चों से पूछा तो उसे पता चला क‍ि वह गलत लोकेशन पर पहुंच गया है. उस स्‍कूल में परीक्षा नहीं हो रही थी. उसका परीक्षा केंद्र वहां से करीब 37 किलोमीटर दूर था. उसने बताया क‍ि केवल वही नहीं 40 से 50 अभ्‍यर्थी उसी गलत लोकेशन पर पहुंचे थे. 

1221 एग्जाम सेंटर पर एग्जाम 

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 शुरू रव‍िवार से शुरू हो गई, जो 18 जुलाई तक जारी रहेगी. परीक्षा में राजस्थान के करीब 12.30 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं. इसके लिए 27 जिलों में 1221 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में थम गई बारिश, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान; मॉनसून को लेकर आया नया अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Google Map, Wrong Location, Jaipur, RPSC Senior Teacher Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com