विज्ञापन

ट्रेन की सीट पर बकरियां और प्लेटफॉर्म पर भैंसों का कब्जा, इस VIDEO ने मचाया इंटरनेट पर गदर

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे स्टेशन पर चहलकदमी करती भैंसें और ट्रेन के अंदर आराम से बैठी बकरियों को देखकर लोग हैरान हैं और खूब मौज ले रहे हैं.

ट्रेन की सीट पर बकरियां और प्लेटफॉर्म पर भैंसों का कब्जा, इस VIDEO ने मचाया इंटरनेट पर गदर
रेलवे स्टेशन पर भैंसों की कैटवॉक, ट्रेन की सीट पर आराम फरमाती नजर आईं बकरियां, वीडियो पर लोगों ने ली मौज

Buffalo On Railway Platform: आपने अब तक रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ और ट्रेनों का इंतजार करते लोगों को देखा होगा, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में जो नजारा देखने को मिल रहा है, उसे देखकर आपका भी दिमाग हिल जाएगा. वायरल हो रहा ये हैरान कर देने वाला वीडियो बिहार के छपरा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का बताया जा रहा हैं, जिसमें रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर भैंसों का झुंड बेफिक्र घूमता दिख रहा है, तो वहीं ट्रेन के डिब्बे में बकरियां आराम फरमाती नजर आ रही हैं. इस मजेदार नजारे को देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हैं.

ट्रेन की बोगी में कंफर्म सीट का मजा (Goats Enjoying Reserved Seats Inside Train Coach)

वायरल हो रहा ये वीडियो कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहा है, जिस पर लोगों का रिएक्शन देखने लायक है. देखा जा सकता है कि, छपरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर यात्रियों की जगह भैंसों की कतार बड़े आराम से टहलती हुई नजर आ रही है. इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो ये कोई स्टेशन नहीं, बल्कि उनका अपना ही कोई खेत खलिहान हो. कहानी यहीं खत्म नहीं होती, असली ट्विस्ट तो ट्रेन के अंदर देखने को मिला. दरअसल, ट्रेन के जनरल कोच में जहां इंसानों को खड़े होने की जगह नहीं मिलती, वहां दो बकरियां सीट पर पसरी हुई दिखीं. वहीं यात्री आसपास खड़े होकर मुस्कुराते दिखे और बकरियां आराम से खिड़की के पास बैठकर सफर का आनंद लेती रहीं. ये नजारा देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर छाया अतरंगी नजारा (Train Me Bakri Ka Video)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स के रिएक्शन की तो जैसे बाढ़ ही आ गई. एक ओर जहां कुछ लोग इसे देसी अंदाज बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग रेलवे प्रशासन की सुरक्षा और ढिलाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने मौज लेते हुए लिखा, 'बकरी भी मजे से सो रही है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह कौन सा पैसेंजर आ गया.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'भाई इसको भी गाड़ी पकड़नी है.' चौथे यूजर ने लिखा, 'टिकट कंफर्म हुआ.'

ये भी पढ़ें:-

ये भी पढ़ें:-

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway Station, Chhapra, Bihar Train, Bakri, Buffalos Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com