नगर निगम जयपुर ने पालतू कुत्ते बिल्लियों के लिए एक दिवसीय मेगा एंटी रेबीज़ वैक्सीनेशन एवं ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन अभियान की शुरुआत की. अभियान में बड़ी संख्या में पेट ओनर्स अपने डॉग्स को वैक्सीनेशन और रजिस्ट्रेशन के लिए लेकर पहुंचे. अब तक लगभग 2000 से अधिक डॉग्स का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है. नगर निगम ने रजिस्ट्रेशन शुल्क 1000रु निर्धारित किया है, जिसमें डॉग का रजिस्ट्रेशन के साथ साथ सह संयोजक इंटरनेशनल डॉग बाज़ार द्वारा एंटी रेबीज वैक्सीनेशन एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं भी शामिल हैं. साथ ही इस आयोजन में कुत्तों को स्पेशल ट्रीट भी दिया गया.

आयोजकों का दावा है कि पहली बार कुत्तों के लिए ऐसा आयोजन किया गया
Photo Credit: NDTV
स्पेशल पिज्जा
अभियान के दौरान पॉफ़ी कैफ़े द्वारा की एक अनूठी पहल भी देखने को मिली. आयोजन में 30 किलो का डॉग पिज्जा तैयार कराया गया, जिसे मौके पर पहुंचे पेट और कम्युनिटी डॉग्स को खिलाया गया.
आयोजकों के अनुसार, भारत में पहली बार इतने बड़े स्तर पर डॉग्स के लिए विशाल पिज़्ज़ा तैयार किया गया.
आम जन ने मौके पर ही पेट के लिए नाम के टैग भी बनवाए , मेगा पेट ट कार्निवल में पैट के लिए आइसक्रीम भी दी गई वहीं पेट ओनर्स को आकर्षक उपहार भेंट किए गए.

आवारा कुत्तों को भी पिज्जा खिलाया गया
Photo Credit: NDTV
पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन
लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए नगर निगम ने आज से ऑनलाइन पेट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी शुरू कर दी है. अब पेट ओनर्स घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान पेट की फोटो और अन्य आवश्यक जानकारी अपलोड करनी होगी. ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू हो चुकी है और नागरिक आसानी से अपने पालतू कुत्ते का पंजीकरण करा सकते हैं.
नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि यह विशेष अभियान राजधानी में पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा आज से शुरू हो गई है, जिससे अधिक से अधिक नागरिक अपने पालतू पशुओं का आसानी से पंजीकरण करा सकें.

नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने भी पिज्जा बनाने में मदद की
Photo Credit: NDTV
30 सितंबर के बाद लगेगा जुर्माना
उन्होंने स्पष्ट किया कि रजिस्ट्रेशन की सुविधा 30 सितंबर के बाद भी जारी रहेगी, लेकिन 30 सितंबर के बाद यदि कोई पालतू कुत्ता बिना रजिस्ट्रेशन के पाया जाता है तो उसके मालिक पर ₹5,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. गंभीर मामलों में नगर निगम संबंधित पालतू कुत्ते को अपने कब्जे में भी ले सकता है.
नगर निगम का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य पालतू पशुओं का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करना, रेबीज जैसी बीमारियों की रोकथाम करना तथा शहर में जिम्मेदार पेट ओनरशिप को बढ़ावा देना है जिसमे इंटरनेशनल डॉग बाज़ार के संस्थापक वीरेन शर्मा और उनकी टीम ने भी अहम भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें-: 'गद्दारी नहीं कर सकता' रिटायर्ड फौजी ने 8 पन्ने के सुसाइड नोट में लिया पाकिस्तानी जासूस का नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं