रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल द्वारा सोगरिया-मथुरा-सोगरिया, सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया एवं कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी नंबर 02921/02922 सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 24 से 30 अगस्त तक चलेगी. ट्रेन नंबर 02921 सोगरिया से 08.30 बजे चलेगी, जो 14.10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 02922 मथुरा जंक्शन से 15.30 बजे चलेगी, जो 21.20 बजे सोगरिया पहुंचेगी.
सोगरिया जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल
ट्रेन नंबर 09806/09805 सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया एक्सप्रेस स्पेशल में ट्रेन नंबर 09806 सोगरिया से 21, 23, 25 और 27 अगस्त को 18.35 बजे चलकर अगले दिन 06.55 बजे जबलपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 09805 जबलपुर से 22, 24, 26 एवं 28 अगस्त को 09.10 बजे चलेगी, जो 22.30 बजे सोगरिया पहुंचेगी.
कोटा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09803/09804 कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल में ट्रेन नंबर 09803 कोटा से 22, 24 एवं 26 अगस्त को 22.15 बजे चलकर अगले दिन 07.00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 09804 हजरत निजामुद्दीन से 23, 25 एवं 27 अगस्त को 09.00 बजे चलकर 19.35 बजे कोटा पहुंचेगी.
यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें.
यह भी पढ़ें: राजस्थान के अधिकतर भागों में कमजोर पड़ा मानसून, कल से फिर शुरू होगा बारिश का दौर; नया अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं