दिल्ली, समेत पूरे उत्तर भारत में फिर से मॉनसून की बारिश लौटने वाली है. करीब हफ्ते भर तक उमस भरी गर्मी से राहत के बाद मौसम फिर अंगड़ाई लेगा, जिससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश पड़ेगी. अगले एक हफ्ते तक इन इलाकों में बारिश के संकेत हैं.दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 18 अगस्त और फिर 21 से 22 अगस्त को बारिश होने के आसार हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 21 और 22 अगस्त को बारिश का संकेत है. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 से 23 अगस्त तक झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है. 20 और 22 अगस्त के बीच भारी बारिश पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकती है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी बारिश ने सावन के आखिरी दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई है.
उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना बनी हुई है. एक हफ्ते तक राहत के बाद इन पहाड़ी इलाकों में फिर से जोरदार बरसात होने वाली है, ऐसा मौसम विभाग ने संकेत दिया है.हिमाचल प्रदेश में 19 से 21 अगस्त तक, उत्तराखंड में 18 से 23 अगस्त तक और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 20 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है.
Depressionover northern parts of Gangetic west Bengal & neighbourhood movedwest-northwestwards with a speed of 17 kmph during past 6 hours and lay centredat 2330 hrs IST of yesterday, the 17th August, 2026, over northern parts ofGangetic West Bengal & adjoining Jharkhand, near… pic.twitter.com/UPqQXOClj4
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 17, 2026
बिहार-झारखंड में आज का मौसम
पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी 18 से 22 अगस्त तक इंदौर, उज्जैन, खंडवा, झाबुआ, रतलाम, नीमच, देवास जैसे इलाकों में बारिश का अलर्ट है. छत्तीसगढ़ में 21 से 23 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है. महाराष्ट्र के विदर्भ में भी बारिश होने के आसार हैं. पूर्वी भारत की बात करें तो बंगाल और झारखंड में भी अगले दो तीन दिनों तक बारिश होने की आशंका है. बिहार में भी 19 अगस्त तक और ओडिशा में भी 20 अगस्त तक बारिश होने का अलर्ट है. गंगा के मैदानी इलाकों में बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भी आंधी, तूफान और बिजली कड़ने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से मॉनसून सक्रिय
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय. उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों तक झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. ओडिशा के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 अगस्त के लिए बुलेटिन जारी करते हुए देश के 14 राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यूपी, बिहार, ओडिशा, हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना बन रही है.
ये भी पढ़ें - दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश, ओडिशा-झारखंड में रेड अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं