स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को दरगाह शरीफ के बाहर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अनूठा संदेश देखने को मिला. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और दरगाह शरीफ पहुंचने वाले जायरीन को 786 तिरंगे राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए. तिरंगा वितरण के दौरान देशभक्ति के गीतों से दरगाह क्षेत्र राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया. आयोजक नवाब हिदायत उल्ला एवं हाजी मोहम्मद महमूद खान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में देशप्रेम, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है.
राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प
कार्यक्रम में आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने कहा कि तिरंगा हम सभी की आन, बान और शान है. दरगाह शरीफ के बाहर इस तरह का आयोजन सकारात्मक संदेश देता है और समाज में भाईचारे व राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करता है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को भी सभी को उत्साह और गौरव के साथ मनाना चाहिए.
इस दौरान दावत-उल-हक संस्था की बालिकाओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत किए. बालिकाओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा और उपस्थित लोगों में उत्साह का संचार किया. आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.
माउंट आबू में 300 फीट लंबा तिरंगा

300 फीट लंबा तिरंगा
वहीं प्रदेश के सबसे ऊंचे शहर माउंट आबू में तिरंगा अभियान को लेकर उत्साह नजर आया. माउंट आबू उपखंड अधिकारी डॉक्टर अंशु प्रिया ने 300 फ़ीट लम्बा तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई. फिर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गंतव्य स्थान पर समय हो गई. इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.
यह भी पढे़ं-
करोड़ों का पैकेज छोड़ कोटा लौटे IITian प्रशांत जैन, बच्चों के सपनों को दी नई उड़ान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं